फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Agra: Only Ten Corona Virus Positive Case Found Today In Agra

Corona In Agra: ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के दस नए मरीज मिले

Fri, 01 Jan 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 AM IST
सार

  • कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10,236
  • कोरोना संक्रमण से अब तक 170 मरीजों की मौत

विज्ञापन
Corona Virus Agra: Only Ten Corona Virus Positive Case Found Today In Agra
स्वास्थ्य की जांच करती टीम (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नए मरीज मिले। ये संख्या दिसंबर में सबसे कम रही। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 10,236 पहुंच गई है। जनपद में कोरोना संक्रमण से अब तक 170 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 162 रह गई है। वहीं जनपद में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 9,904 पहुंच गया है। डीएम प्रभु एन सिंह के मुताबिक जनपद में अब तक 4,31,353 लोगों के सैम्पल लिए गए हैं। ठीक होने वाले लोगों की संख्या का प्रतिशत 96.76 फीसद है। आगरा प्रशासन की अपील है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। लोग मास्क लगाकर घर से निकलें साथ ही उचित शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन


सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षकों को लगाई जाएगी वैक्सीन

आगरा में इसी माह पहले चरण में करीब 19 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। तय किया गया है कि सबसे पहले वैक्सीन चिकित्सा अधीक्षकों को लगाई जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी व निजी अस्पतालों के 16,684 चिकित्सक, नर्स और कर्मचारियों की फीडिंग वैक्सीन लगवाने के लिए की गई थी। यह संख्या अब 18,900 हो गई है।

ये भी पढ़ें- जोंस मिल प्रकरण: नोटिस के जवाबों में उलझी जमीनों की जांच, पांच महीने से विभाग ने नहीं दिए रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं को पहले चरण में वैक्सीन लगाने की तैयारी चल रही है। कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लॉयल (महिला चिकित्सालय) और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र सहित कुल 68 केंद्रों को चिह्नित किया गया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय के मुताबिक पहले स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सा अधीक्षकों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके बाद बाकी कर्मियों लगाई जाएगी।

साइड इफेक्ट पर 85 चिकित्सक रखेंगे नजर, टीका लगने के आधे घंटे तक निगरानी की जाएगी

वैक्सीन लगने के बाद 30 मिनट तक साइड इफेक्ट पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए एडवर्स इंवेंट फालोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) कमेटी गठित की गई है। इसमें 85 चिकित्सक हैं। वैक्सीन लगने के बाद कोई समस्या आती है तो चिकित्सक उसका भी इलाज करेंगे। तबीयत खराब होने पर एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed