फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

जिले में अब तक 945 की कराई गई जांच

Sat, 09 May 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
09एमएनपी-09-शहर में बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी जुटाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच जिले में सात मई तक कुल 945 लोगों के सैंपल की जांच कराई गई। इसमें से 913 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 903 निगेटिव पाए गए, जबकि आठ उपचार के बाद ठीक हो गए। अब मात्र दो लोग ही पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार संदिग्धों की जांच कर रही है। अभी तक हुई 945 जांच में से 911 निगेटिव पाए गए हैं। दो लोग अभी भी पॉजिटिव हैं जिनका आइसोलेशन वार्ड भोगांव में उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जिले के लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने बिना कार्य के घर से बाहर निकलने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पैदल जा रहे मजदूरों को वाहनों से भिजवाया
भोगांव। शासन के निर्देश के बाद पुलिस ने पैदल अपने घरों को जा रहे मजदूरों को नगर के बस स्टैंड पर रोककर वाहनों का इंतजाम कर उनके घरों के लिए रवाना कराया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा की देखरेख में 130 मजदूरों को आजमगढ़ और बलिया के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घंटे बाद हो सकी स्क्रीनिंग
घिरोर। थाना क्षेत्र के नहर पुल पर गुजरात से लौटे चार युवकों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बैठे मजदूरों की शाम को तीन स्क्रीनिंग हो सकी। ये युवक दन्नाहार के ग्राम दरवाह निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed