फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

जनता के बाद सोमवार को प्रशासन का कर्फ्यू

Mon, 23 Mar 2020 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
23एमएनपी-13-बजाजा बाजार में पसरा सन्नाटा - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। चौबीस घंटे के जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को भी हालत कर्फ्यू जैसे ही रहे। आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर जिलेभर में बाजार बंद रहे। बाजार बंदी पुलिस प्रशासन की ओर से कराई गई थी। वहीं बिना वजह सड़कों पर घूमने वालों को पुलिसकर्मियों ने घर में ही रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के आह्वान पर लोगों ने बढ़ चढ़कर समर्थन भी किया। शाम होते-होते प्रशासन की ओर से सोमवार सुबह छह बजे तक जनता कर्फ्यू होने की मुनादी करा दी गई। एक दिन की बंदी के बाद सोमवार सुबह होते ही दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें शुरू कर दी। इस बीच जिलेभर में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ सड़क पर आ गए। पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को बंद कराया जाने लगा। पूरे जिले में प्रशासन ने दुकानों को बंद करा दिया। सिर्फ दूध, दवा, परचून और सब्जी की ही दुकानों को खुला रहने दिया गया। वहीं बिना वजह सड़क पर घूमने वालों पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्ती करते हुए उन्हें घर भेज दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को निर्देश दिए कि वह बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन

भीड़ न लगाएं दुकानदार
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने भी बाजार में भ्रमण कर परचून की दुकान पर भीड़भाड़ होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दुकान पर पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं होने चाहिए। दुकानदार पहले एक ग्राहक को सामन देकर विदा करे, उसके बाद दूसरे दुकानदार को सामान दे। दुकान पर काम करने वालों की भी अनावश्यक भीड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग दुकान पर खड़े हों वह एक-दूसरे से एक मीटर का फासला रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-39
ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंद कराए बाजार
बेवर कस्बे में थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही तथा उप निरीक्षक विपिन तोमर ने बाजारों में भ्रमण कर दुकानें बंद कराईं। पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर, किराना, सब्जी, राशन आदि जरूरत की वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद करा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने सभी दुकानदारों और क्षेत्र की जनता से अपील की कि वह इस महामारी से बचाव के लिए अपने-अपने घरों में रहें। प्रशासन का सहयोग करें।
कुसमरा में चौकी इंचार्ज विजय वर्मा सिंह चंदेल ने पुलिस बल के साथ बाजार में भ्रमण करके दुकानों को बंद कराया। लोगों को कोरोना वायरस के चलते घर में ही रहने की सलाह दी गई। भोगांव में प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ लोगों को लाउडस्पीकर से सब्जी आदि जरूरी वस्तुओं को खरीदकर घर पर जाने की सलाह दी। पुलिस ने सब्जी बेचने वालों सहित परचून व दूध की कालाबाजारी नहीं करने की चेतावनी दी।

एसडीएम ने सुधीर कुमार ने कहा कि यदि सब्जी विक्रेताओं ने भविष्य में सब्जी के दामों को अनावश्यक रूप से बढ़ाया तो कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह किशनी, करहल, कुरावली आदि कस्बों में पुलिस की ओर से दुकानें बंद कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed