फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona victim family celebrated first birthday of daughter in quarantine center agra

क्वारंटीन सेंटर में मनाया बेटी का पहला जन्मदिन, भावुक हुए लोग, लंबी उम्र की कामना

Sun, 10 May 2020 09:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
corona victim family celebrated first birthday of daughter in quarantine center agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस की दहशत के बीच आगरा से दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां कोरोना से जंग लड़ रहे परिवार की एक वर्षीय बेटी का शनिवार को जन्मदिन था। सिकंदरा स्थित क्वारंटीन सेंटर में भर्ती परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेटी भी थी। 
विज्ञापन


मेडिकल स्टाफ को जब यह पता चला तो उन्होंने बच्ची का पहला जन्मदिन मनाने का इंतजाम किया। इसमें सभी कोरोना पॉजिटिव लोगों ने भाग लिया। मेडिकल स्टाफ ने लाउडस्पीकर बच्ची को शुभकामनाएं दी। इस दौरान बेटी की मां भावुक हो गई। सभी ने उसकी लंबी उम्र के लिए कामना की।
विज्ञापन


मेडिकल स्टाफ ने लाउडस्पीकर पर बोला- हैप्पी बर्थडे

क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कोरोना पीड़ित परिवार असमंजस में था कि बच्ची का पहला जन्मदिन कैसे मनाया जाए। जैसे ही मेडिकल स्टाफ को एक साल की बच्ची के जन्मदिन की जानकारी हुई तो उन्होंने उस बच्ची को जन्मदिन की शुभकामनाएं लाउडस्पीकर पर दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भवन में मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर बच्ची का जन्मदिन मनाया और उसकी लंबी आयु की कामना की। यह माहौल काफी भावुक करने वाला था। परिवारीजनों ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में मौजूद लोगों ने इस मौके को खास बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed