फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine Slot Booked Till 22 May In Agra

आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं को करना होगा इंतजार, 22 मई तक का स्लॉट बुक

Mon, 17 May 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 17 May 2021 12:06 AM IST
सार

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में रुझान अधिक है। इसलिए स्लॉट जल्दी से बुक हो जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Corona Vaccine Slot Booked Till 22 May In Agra
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों का जिले में 22 मई तक का स्लॉट बुक हो गया है। उन्हें अब रविवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। रविवार को अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद वे अगले हफ्ते में वैक्सीन लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

 
रविवार को डेढ़ से दो घंटे में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए सभी स्लॉट बुक हो गए। 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों ने शहर के केंद्रों पर अप्वाइंटमेंट न मिल पाने पर देहात क्षेत्र के सामुदायिक केंद्रों का विकल्प तलाशा। कुछ को ही सफलता मिली, बाकी के हाथ निराशा आई। वह भी कोवॉक्सिन की बुकिंग बहुत जल्द हो गई। दोपहर करीब 12 बजे अप्वाइंटमेंट का विकल्प खोला गया था।
विज्ञापन

युवाओं में रुझान अधिक
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं में रुझान अधिक है। इसलिए स्लॉट जल्दी से बुक हो जा रहे हैं। सोमवार से शनिवार तक जिले के 35 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। कोवॉक्सिन की 900 और कोविशील्ड की 6300 डोज के लिए बुकिंग का विकल्प मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा में नहीं मिली वैक्सीन तो बाह में करा लिया रजिस्ट्रेशन 
कोरोना से जंग जीतने के लिए इटावा में वैक्सीन नहीं मिली तो दंपती हिमांशु, मोनिका और अभिषेक ने बाह में रजिस्ट्रेशन करा लिया। दोनों बाह सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इसके अलावा डायमंड एक्सपोर्ट कंपनी आगरा के पांच कर्मचारी चंद्रशेखर, मुकेश कुमार, ब्रजेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, श्रीश चंद्र ने बाह पहुंचकर वैक्सीनेशन कराया। आगरा के ही सुधांशु भी पत्नी और भाई के साथ बाह सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने पहुंचे। 

ये भी पढ़ें: कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस

ये भी पढ़ें:  हादसा: योग करते समय विदेशी नागरिक छत से गिरा, मौत, मथुरा के भजन कुटीर आश्रम की घटना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed