फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra police searching the accused commercial tax officer in businessman loot case

कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने का मामला : वाणिज्य कर अधिकारी भूमिगत, तलाश कर रही पुलिस

Sun, 16 May 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 May 2021 12:03 AM IST
सार

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर अधिकारियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मथुरा के चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़प लिए थे। पीड़ित ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
agra police searching the accused commercial tax officer in businessman loot case
लोहामंडी थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में चांदी कारोबारी से 43 लाख रुपये हड़पने के मुकदमे में पुलिस ने शनिवार को लूट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा बढ़ा दी। इसके साथ ही पुलिस टीम कार्यालय में भी गई। हालांकि आरोपी अधिकारी, सिपाही और प्राइवेट कार चालक भूमिगत हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। केस की विवेचना सीओ सदर को दी गई है। 

विज्ञापन


मथुरा के गोविंद नगर इलाके के रहने वाले चांदी कारोबारी प्रदीप अग्रवाल 30 अप्रैल को चालक के साथ बिहार के कटिहार से लौट रहे थे। उनकी गाड़ी में एक थैले में चांदी के जेवरात की बिक्री के 43 लाख रुपये रखे थे। कारोबारी का आरोप है कि वाणिज्यकर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें जयपुर हाउस स्थित कार्यालय लाकर 43 लाख रुपये लूट लिए। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 
कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात अधिकारी और अन्य के खिलाफ थाना लोहामंडी में अमानत में खयानत और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया। उधर, मामले की विभागीय जांच भी की गई थी। इसकी रिपोर्ट के बाद वाणिज्यकर कमिश्नर ने एसएसपी को पत्र लिखकर असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्यकर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और प्राइवेट गाड़ी चालक दिनेश कुमार का नाम मुकदमे में शामिल कराने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी अधिकारी और अन्य के नाम मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं। वादी कारोबारी के बयान दर्ज किए गए हैं। उनसे बिक्री से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। वहीं टीम जीएसटी कार्यालय भी गई। 

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अधिकारी और कर्मचारी भूमिगत हो गए हैं। अधिकारियों का तबादला हुआ था। उन्होंने नई तैनाती स्थल पर ज्वाइन नहीं किया है। मुकदमे में लूट और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा बढ़ा दी गई। 

एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि केस की विवेचना सीओ सदर राजीव कुमार को दी गई है। आरोपी अधिकारी, सिपाही और चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। विवेचना में सभी तथ्यों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed