{"_id":"60afc5148ebc3eff521e3737","slug":"corona-vaccine-applied-to-585-people-kasganj-news-agr493474869","type":"story","status":"publish","title_hn":"585 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
585 लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका
विज्ञापन
कासगंज/ सोरों/ पटियाली/ अमांपुर/ सिढ़पुरा। जिले में कोराना टीकाकरण की धीमी पड़ती रफ्तार को धार देने के लिए अब गांव गांव शिविर आरंभ कर दिए गए है। गांव के राशन डीलर का सहयोग भी टीकाकरण के लिए लिया जा रहा है। पटियाली में तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ राहगीरों को गाड़ी के माध्यम से केंद्र भेजकर टीकाकरण कराया। कुल 585 लोगों को कोराना का टीका लगाया, जिसमें 65 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
पटियाली तहसीलदार राजीव निगम व नायाब तहसीलदार अरविंद गौतम राजस्व टीम के साथ दो गाड़ियां लेकर कस्बा के बाजार में निकल पड़े और राह से गुजरने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेजकर टीकाकरण कराया।
सोरों क्षेत्र के गांव लहरा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। 50 ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान शिक्षामित्र सर्वेश कुमार, लेखपाल मुकेश कुमार, एएनएम कंचन शर्मा, एएनएम अंजू, आंगनबाड़ी प्रीति शर्मा, रचना गुप्ता, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिढ़पुरा में अमांपुर रोड स्थिति भाजपा कार्यालय के पास टीकाकरण शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। शिविर में 40 लोगों को टीका लगाया गया। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम ने भी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिढ़पुरा कुलकमल सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक शिखा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
अमांपुर में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किया जगरूक।
अमांपुर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अशीष कुमार ने लोगों में टीकाकरण को लेकर हो रही शंकाओं को दूर कर टीकाकरण कराने को प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को इसकी रोकथाम और लक्षण के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. आशीष कुमार, डॉ. संजय यादव, डॉ. लवकुश, डॉ .गौरव तोमर, डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ. नीरेन्द कुमार, डॉ. केके कटियार, डॉ. अजय यादव, डॉ. बिजेश यादव, शिखा यादव, बच्चन लाल, बिजेंद्र, दिनेश चन्द्र, केला वर्मा, बबली वर्मा, गुडिया, रेखा, आदि मौजूद रहे।