{"_id":"5fec7c758ebc3e3ba355570e","slug":"corona-vaccine-a-dose-of-corona-virus-vaccine-will-be-used-5-ml","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना वायरस की एक डोज में लगेगी .5 एमएल वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना वायरस की एक डोज में लगेगी .5 एमएल वैक्सीन
Thu, 31 Dec 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:03 AM IST
सार
- 16684 लोगों के लिए 8.342 लीटर वैक्सीन की पड़ेगी जरूरत
- एक बार में एक व्यक्ति को .05 एमएल वैक्सीन लगाई जाएगी
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवरी में लगने वाली कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज लगभग तय हो गई है। एक बार में एक व्यक्ति को वैक्सीन की .5 मिलीलीटर डोज लगाई जाएगी। इस तरह से 16,684 लोगों के लिए पहली डोज के लिए 8.342 लीटर वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। सोमवार को प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने भी टीकाकरण के लिए भंडारण का हाल देखने के साथ तैयारियों की समीक्षा भी की थी।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस की विभिन्न कंपनियों ने वैक्सीन बनाई है। इनकी बॉइल में 10 से 20 मिलीलीटर वैक्सीन की क्षमता है। एक बार में एक व्यक्ति को .05 एमएल वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके मुताबिक ही वैक्सीन हमें उपलब्ध कराई जाएगी। पहली डोज के 28वें दिन दूसरी डोज लगाई जाएगी।
कोरोना: तीन दिन में 16,684 लोगों को लगाई जाएगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई कार्ययोजना
विज्ञापन
अभी किस कंपनी की वैक्सीन आएगी, यह पूरी तरह से तय नहीं है। अभी तक दो चरणों में 1.60 लाख सिरिंज मिल गई हैं। पहले चरण में 16684 स्वास्थ्य कर्मचारियों के टीकाकरण के लिए पोर्टल पर फीडिंग भी कर दी गई है। भंडारण के लिए सीएमओ ऑफिस पर जिला वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रोबैक्टीरियल संस्थान में भी वैक्सीन के भंडारण की व्यवस्था की गई है।
कोरोना: दूसरे चरण में 32 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन, मांगी कर्मचारियों की सूची
पुलिस-प्रशासन और स्कूल संचालकों से मांगी जा रही जानकारी
दूसरे चरण में करीब 32 हजार को टीका लगाया जाएगा। इसमें पुलिस, प्रशासन, नगर निगम कर्मचारी और निजी-सरकारी स्कूल स्टाफ को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगेगी। इसकी फीडिंग कराई जानी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग पुलिस, प्रशासन और नगरायुक्त से स्टाफ की जानकारी मांग रहा है। स्कूल संचालकों से स्टाफ का विवरण मांगा जा रहा है। इसमें डीआईओएस और बेसिक शिक्षा अधिकारी की भी मदद ली जाएगी।