{"_id":"5eb6f0708ebc3e904359eb4a","slug":"corona-tundla-news-agr441170072","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से कूदे दो दर्जन प्रवासी मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से कूदे दो दर्जन प्रवासी मजदूर
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन के निकट ट्रेन से उतरे प्रवासी मजदूर
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। टूंडला स्टेशन के निकट चलती ट्रेन से करीब दो दर्जन प्रवासी मजदूर कूद गए। गनीमत रही कि ट्रेन की गति धीमी होने के कारण किसी को चोट नहीं लगी। चलती ट्रेन से लोगों को कूदता देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया। सभी प्रवासी फिरोजाबाद के हैं और उनके पास बस्ती तक की टिकट मिली है।
सरकार की पहल पर विविध प्रांतों से प्रवासी श्रमिकों को ट्रेनों और बसों से घर भेजा जा रहा है। टूंडला स्टेशन से प्रतिदिन लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजर रही हैं। शनिवार सुबह आगरा की ओर से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन रेलवे ओवरब्रिज से निकलकर आनंद नगर के सामने पहुंची। इस दौरान ट्रेन की गति काफी कम थी।
तभी ट्रने में सवार युवक चलती ट्रेन में से कूदने लगे। चलती ट्रेन से यात्रियों के कूदने पर क्षेत्रीय लोगाें ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घेराबंदी कर सभी को दीपा का चौराहा ले आई। ट्रेन से कूदे श्रमिकों ने बताया कि वे गुजरात में काम करते हैं और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं लेकिन भावनगर स्टेशन पर उन्हें भावनगर से सीधे बस्ती तक का टिकट दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रेन टूंडला से पूर्व धीमी होने पर वे ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन
ट्रेन से कूदे सभी श्रमिकों को टूंडला में किया क्वारंटीन
टूंडला। श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कूदे सभी श्रमिकों को पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुभाष चौराहे स्थित ठाकुर बीरीसिंह इंटर कॉलेज लेकर पहुंची। तहसील प्रशासन ने सभी के नाम पते नोट करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम से थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके साथ ही उन्हें खाना और आराम करने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।
तहसीलदार डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद उन्हें उनके क्षेत्रों में क्वारंटीन कराने के लिए भेज दिया जाएगा।
फोटो-