फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona patient family alleges private hospital illegal bill charged for treatment in agra

कोरोना उपचार का 17 दिन में 7.15 लाख का बिल, पीपीई किट के वसूले डेढ़ लाख रुपये

Sat, 10 Oct 2020 01:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Corona patient family alleges private hospital illegal bill charged for treatment in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में निजी अस्पताल में कोरोना उपचार का मनमाना शुल्क वसूलने का एक और मामला सामने आया है। इस बार कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों ने नयति हॉस्पिटल पर मनमाना बिल बनाने का आरोप लगाया है। मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी तीन दिन अस्पताल में रखने, बिल में पीपीई किट के डेढ़ लाख से अधिक रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर के मदिया कटरा निवासी चरनजीत सिंह का कहना है कि उनके 60 साल के पिता को 23 सितंबर को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। तब उन्हें रोजाना 35 हजार रुपये का खर्च बताया। छह अक्तूबर को पिताजी की रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन उनको डिस्चार्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अमर उजाला असर: डीएम की चेतावनी- कोरोना उपचार की तय दरों से ज्यादा शुल्क लिया तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने विरोध किया तो अस्पताल स्टाफ शुक्रवार को डिस्चार्ज करने को तैयार हो गया और 7.15 लाख रुपये का बिल बना दिया। बिल में एक पीपीई किट के 2600 रुपये कीमत दर्शाई है। स्वास्थ्य विभाग में फोन करने पर जवाब नहीं मिला। बमुश्किल कुल बिल में से 65 हजार रुपये कम किए गए। 

यह भी पढ़ें- ऑडियो वायरल : निजी अस्पताल में कोरोना इलाज के रोज 60 हजार रुपये, कहा- यहां सरकारी नियम नहीं चलते

उधर, नयति अस्पताल की निदेशक शिवानी शर्मा ने बताया कि कोरोना जांच रिपोर्ट भले ही निगेटिव आई है, लेकिन मरीज की हालत ठीक नहीं है, अभी वह ऑक्सीजन पर हैं। परिजन अपने रिस्क पर मरीज को डिस्चार्ज कराके ले गए हैं। बिल मनमाना नहीं वसूला, चिकित्सकीय सुविधाओं के आधार पर लिया गया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed