फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona microplanne chenge

कासगंज में कोरोना का माइक्रोप्लान में हुआ बदलाव

Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona microplanne chenge
कासगंज। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए बनाया गया माइक्रोप्लान अब बदल गया है। 22 जनवरी से टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। टीकाकरण के लिए तीन दिन निर्धारित किए गए हैं। इन तीन दिनों में 2649 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

16 जनवरी को पहले दिन 301 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई थी। इसके बाद यह अभियान 18 जनवरी से शुरू होना था। अभियान के लिए निर्धारित किए गए तीन दिन में 5437 कर्मियों को वैक्सीन लगाए जाने का निर्णय लिया गया। अब इस प्लान में बदलाव किया गया है। अब 22 जनवरी से टीकाकरण शुरू कराया जाएगा लेकिन चिह्नित किए गए सभी कर्मियों का टीकाकरण नहीं होगा। विभाग को जो 6630 वैक्सीन प्राप्त हुई हैं उनमें से दूसरी डोज भी कर्मियों को दी जाएगी। वैक्सीन न बदले इस कारण कर्मियों की संख्या में भी बदलाव कर दिया गया है। अब 2649 कर्मियों को ही वैक्सीन दी जाएगी। इस अभियान के लिए केंद्रों की संख्या को भी 11 से घटाकर 7 कर दिया गया है। जो कर्मचारी रह जाएंगे उनको वैक्सीन की अगली खेप आने पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इन तिथियों में होगा टीकाकरण
22 जनवरी शुक्रवार
28 जनवरी बृहस्पतिवार
29 जनवरी शुक्रवार
ये केंद्र किए गए हैं निर्धारित
जिला अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर
बिड़ला अस्पताल
मिशन अस्पताल
कलावती नसिंग अस्पताल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों
सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र गंजडुंडवारा
वर्जन
कोरोना की टीकाकरण के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जो वैक्सीन प्राप्त हुई हैं उसी में से दूसरी डोज भी दी जानी है। इस कारण कर्मियों की संख्या को कम किया गया है। -डॉ. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed