{"_id":"5f3fcbab8ebc3e3cc41bb4bb","slug":"corona-mainpuri-news-agr455703769","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में निरुद्ध बंदी सहित जिले में 32 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में निरुद्ध बंदी सहित जिले में 32 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को जिला कारागार में निरुद्ध बंदी सहित जिलेभर में 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1198 हो गई है। कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 965 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में 212 एक्टिव केस हैं।
शुक्रवार को शहर के कचहरी रोड पर मैनपुरी जांच केंद्र वालों के परिवार में प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद पांच लोग और संक्रमित मिले हैं। इनमें मृतका का एक पुत्र भी शामिल है। राजा का बाग में छह, बेवर के नवीगंज में चार, बेवर के जलालपुर और दाऊदपुर में एक-एक, कस्बा करहल में तीन, लालपुर सगौनी में दो कोरोना संक्रमित मिले। जिला जेल में बंद एक बंदी भी कोरोना संक्रमित निकला। जिसे जेल के अंदर ही आइसोलेट किया गया है।
इसके अतिरिक्त शहर के मोहल्ला बाईपास रोड करहल चौराहे पर दो, यदुवंशनगर, राधा रमन रोड, नया गांव, बरनाहल, घिरोर के बिघरई, किशनी, भोगांव के मेरापुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।