{"_id":"5eda7b848ebc3e903c17f442","slug":"corona-mainpuri-news-agr444893422","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक होने पर दो कोरोना संक्रमितों को भेजा गया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक होने पर दो कोरोना संक्रमितों को भेजा गया घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। कोरोना संक्रमण को दो और लोगों ने मात दी है। शुक्रवार को दोनों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पुष्प भेंट कर और प्रमाण पत्र देकर विदा किया। 11 दिन से इनका क्वारंटीन हाउस में उपचार चल रहा था। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 44 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें 28 जनपद के हैं और 16 आगरा से आए लोग शामिल हैं।
बेवर के गांव टिकुरी निवासी युवक दिल्ली से 22 मई को गांव आया था। 25 मई को जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाया गया। किशनी के गांव गोकुलपुर निवासी युवक 23 मई को महाराष्ट्र से गांव आया था। वह भी 25 मई को जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाया गया था। दोनों 11 दिन से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे।
शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो उनकी खुशी का ठिकाना न था। लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के बीच दो रिपोर्ट निगेटिव आईं तो स्वास्थ्य विभाग ने भी राहत की सांस ली। दोनों मरीजों को ठीक होने के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला व नोडल चिकित्सक डॉ. अमित भारती ने प्रमाण पत्र देकर विदा किया।
विज्ञापन
60 कुर्सियों की हुई व्यवस्था
भोगांव। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को क्वारंटीन हाउस पर सैंपल के लिए आने वाले लोगों को जमीन पर बैठा देखा था। उन्होंने कुर्सियों की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने यहां 60 कुर्सियों की व्यवस्था की।
55 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
भोगांव। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की लगातार जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को क्वारंटीन हाउस पहुंचे 55 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। क्वारंटीन हास पर 18 लोगों को रोका गया है।
60 साल से अधिक उम्र के पांच लोगों की कराई जांच
मैनपुरी। जिला अस्पताल प्रशासन ने भी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में 60 वर्ष से अधिक आयु के पहुंचे पांच मरीजों की कोरोना जांच कराई गई। इन मरीजों को सीनियर वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को महिला अस्पताल में बनाए गए स्पेशल वार्ड में ले जाकर इनके सैंपल लिए गए।