फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

एक किमी का इलाका हॉटस्पॉट, नाकाबंदी की

Sun, 10 May 2020 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो 1 शनिवार देर शाम ड्रोन कैमरे द्वारा लिया गया हॉटस्पॉट एरिया का चित्र। - फोटो : MATHURA
कोसीकलां (मथुरा)। कस्बे में चिकित्सक दंपती के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इलाके में खलबली मची है। प्रशासन ने क्षेत्र को अपनी निगरानी में ले लिया और सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया है। नगर का एक किलोमीटर का दायरा हॉटस्पॉट घोषित कर नाकाबंदी कर दी है और आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। डीएम-एसएसपी ने दौरा कर आदेशों को पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर में शनिवार शाम को चिकित्सक दंपती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह के अनुसार चिकित्सक दंपती को क्वारंटाइन कर दिया है। उनके परिजन होम क्वरंटाइन किए गए हैं। नर्सिंगहोम को सैनिटाइज कर वहां तैनात 30 कर्मचारियों की जांच की गई है और उन्हें भी कृष्णा कुटीर में क्वारंटाइन किया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि नगर के एक किलोमीटर के दायरे को हाटस्पॉट घोषित कर क्षेत्र को बैरियर लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया गया। बाईपास तिराहा, गोपाल बाग, बठैनगेट, ईदगाह क्षेत्र, नंदगांव रोड बैरियर लगाकर बंद किया गया है। नगर में 15 दिन तक कोई आवागमन नहीं कर सकेगा। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने स्थिति का जायजा लिया और आदेशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। सीओ जगदीश कालीरमन ने बताया कि अब कोई दुकान और ठेल-ढकेल या आवागमन नगर में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। ईओ पूर्णिमा ने बताया कि हॉस्पिटल को बहार से सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के 40 कर्मचारियों की जांच, 30 क्वारंटाइन
स्वास्थ्य टीम ने रविवार को अस्पताल में तैनात करीब 40 कर्मचारियों की जांच की। इसमें से 30 को क्वारंटाइन कर कृष्णा कुटीर वृंदावन भेजा हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि कर्मचारियों की जांच के बाद स्क्रूटनी कर उन्हें क्वारंटाइन किया जा रहा है। अस्पताल की ओपीडी रजिस्टर की जांच कर 20 अप्रैल से 10 मई तक चिकित्सकों के संपर्क में आए मरीजों की भी जांच की जाएगी।

नगर में पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सख्ती और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वह खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। बैरियरों पर पुलिस सख्ती से चेकिंग कर रही है।
श्रीश चंद, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed