Agra Corona Update: चार पर्यटकों सहित 14 में कोरोना की पुष्टि, अब संख्या 168 हो गई
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। आगरा में चार पर्यटकों सहित 14 में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। बुधवार को भी जिले में 14 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें चार पर्यटक हैं। दो पर्यटक विदेशी हैं। अब जिले में संक्रमित पाए गए कुल मरीजों की संख्या 168 हो गई है।
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर लिए गए पर्यटकों के नमूनों की जांच में चार पर्यटकों में कोरोना संक्रमण मिला। इसमें मथुरा का 26 वर्ष का युवक और 22 वर्ष की युवती शामिल हैं। इसके अलावा 27 व 23 वर्ष के विदेशी पर्यटकों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, एत्मादपुर के चार मरीजों में कोरोना मिला है। चारों 25, 23, 26 और 20 वर्ष की युवतियां हैं।
पुष्पांजलि मार्केट कारगिल के 12 वर्ष के बच्चे और 45 वर्ष के पुरुष में कोरोना मिला है। फिरोजाबाद की 21 वर्ष की युवती भी संक्रमित हुई है। निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। साथ ही बोदला के 55 वर्ष के पुरुष में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो अन्य में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज पर ऑनलाइन टिकट लेने वालों को मिलेंगे निशुल्क शू-कवर, प्रस्ताव को कमिश्नर ने दी मंजूरी
भर्ती दोनों मरीज ठीक
मंगलवार को अस्पतालों में भर्ती दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि दोनों मरीज ठीक हैं। वह दूसरी बीमारियों की वजह से अस्पतालों में भर्ती हुए। जांच में कोरोना भी मिला। एक का एसएन मेडिकल कॉलेज और एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 23 मार्च से अब तक संक्रमित मिले 168 मरीजों में से करीब 50 फीसदी ठीक हो चुके हैं।