{"_id":"5bb303dd867a557ff47deeb8","slug":"controversy-over-cbse-kabaddi-championship-in-mahi-international-school-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवादों में घिरी सीबीएसई कबड्डी चैंपियनशिप, मेजबान स्कूल पर लगे ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादों में घिरी सीबीएसई कबड्डी चैंपियनशिप, मेजबान स्कूल पर लगे ये आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की ओर से चौथी कबड्डी चैंपियनशिप पर अंगुलियां उठने लगी हैं। माही इंटरनेशनल स्कूल पर चल रही इस प्रतियोगिता में दूसरे शहरों से आए कबड्डी के खिलाड़ी और खेल शिक्षक काफी परेशान हैं।
उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया है कि किसी भी स्तर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रधानाचार्य से अगर कोई शिकायत की जाती है, तो वह कमरे से बाहर निकल जाने की कह देते हैं।
कानपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की टीम को प्रतियोगिता में काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा। विद्यालय के खेल शिक्षक किशन स्वरूप अवस्थी ने आरोप लगाया है कि दो दिन तक उन्हें वह सूची ही नहीं दी गई, जिस तिथि में उनके स्कूल की टीम के मैच होने की जानकारी दी जाए। हर बार पूछने पर टाल दिया गया।

मैदान नहीं किया गया साफ
सीबीएसई की ओर से नियुक्त की गईं आब्जर्वर मनीषा रानी की भी अनदेखी की जाती रही। अवस्थी का आरोप है कि स्कूल में कबड्डी के पांच मैदान पर छोटी कंकड़ियों को साफ नहीं किया गया। यही कारण रहा कि सोमवार को बाबा कडेरा सिंह विद्या मंदिर के साथ हुए मैच के दौरान उनकी टीम का खिलाड़ी शिवेंद्र त्रिपाठी घायल हो गया। पांचों कोर्ट की हालत काफी खराब है।
माही इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश जैन ने कहा कि कबड्डी चैंपियनशिप को लेकर किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं है। सारे आरोप निराधार हैं। जहां तक कबड्डी खेलने के दौरान किसी खिलाड़ी को चोट लगने की बात है, तो अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगी भी है, तो उसका तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया। कोर्ट की स्थिति ठीक है।