{"_id":"6071dfa78ebc3e590d66ca90","slug":"continuation-of-those-who-cut-duty-did-not-stop-mainpuri-news-agr4880178112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा ड्यूटी कटवाने वालों का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा ड्यूटी कटवाने वालों का सिलसिला
विज्ञापन
मैनपुरी। पंचायत चुनाव में लगी मतदान ड्यूटी कटवाने के लिए कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। प्रशिक्षण शुरू होने के बाद भी शनिवार को 83 लोग मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने पहुंचे। सभी को मेडिकल बोर्ड में भेजा गया है।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया को 83 कर्मचारियों ने प्रार्थना पत्र सौंपा। वे सभी मतदान में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए आए थे। सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं का हवाला देते हुए ड्यूटी कटवाने के लिए कहा। इस पर सीडीओ ने बीमारी से संबंधित मामलों को मेडिकल बोर्ड में भेजा है।
अन्य मामलों पर विचार कर निर्णय लेने का आश्वावसन दिया है। अब तक तीन सौ से अधिक कर्मचारियों की सूची मेडिकल बोर्ड को भेजी जा चुकी है। बीमारी के संबंध में मेडिकल बोर्ड का निर्णय ही अंतिम होगा। अगर मेडिकल बोर्ड कर्मचारी को अनफिट करार देता है तो उसे ड्यूटी से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
चुनाव सभी कर्मचारियों के सहयोग से कराया जाता है। जो लोग वास्तव में बीमार हैं, उन्हें मेडिकल बोर्ड की आख्या के आधार पर ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा। अन्य लोग अपनी ड्यूटी करें और चुनाव कराने में सहयोग दें।
ईशा प्रिया, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी।