फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of Civil Enclave delayed by four months, cost increased by Rs 98 crore due to tender

Agra News: चार महीने पिछड़ा सिविल एंक्लेव का निर्माण, टेंडर से 98 करोड़ रुपये बढ़ी लागत

Fri, 29 May 2026 02:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Construction of Civil Enclave delayed by four months, cost increased by Rs 98 crore due to tender
सिविल एंक्लेव के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान नक्शा देखते डीएम मनीष बंसल स्त्रोत सू वि
आगरा। जिलाधिकारी बदलते ही सिविल एंक्लेव का काम चार महीने पिछड़ गया। निर्माण लागत भी टेंडर की तुलना में 98 करोड़ रुपये बढ़ गई। बृहस्पतिवार को नए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्माणाधीन सिविल एंक्लेव का जायजा लिया। उनके सामने अधिकारियों ने 30 नवंबर तक कार्य पूर्ण कराने का दावा किया है। पहले यह कार्य जुलाई माह में ही पूरा हो जाना था।
विज्ञापन


आगरा में 12 साल से सिविल एंक्लेव का ख्वाब अधूरा है। जिलाधिकारी ने धनौली स्थित निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, 30 नवंबर तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। करीब छह महीने पहले तत्कालीन जिलाधिकारी अरविंद बंगारी के निरीक्षण के दौरान इसे जुलाई 2026 तक पूरा करने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


अनुमानित बजट पर हो रहा खर्च

सिविल एंक्लेव के निर्माण के लिए 441 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत तय की गई थी। इसके आधार पर आमंत्रित टेंडर की दौड़ में शामिल 13 कॉन्ट्रैक्टर्स में से केएसएम बशीर मोहम्मद एंड संस ने सबसे कम 343 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टेंडर हासिल किया, जो मूल लागत से 98 करोड़ कम था। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी टेंडर के बजाय अनुमानित लागत के आधार पर ही धनराशि खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लागत के इस अंतर पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विवेक शर्मा ने कहा कि काम टेंडर राशि पर नहीं, बल्कि मूल अनुमानित लागत के आधार पर ही कराया जा रहा है। वर्तमान में प्रोजेक्ट की कुल लागत 441.79 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 114 करोड़ रुपये की लागत से अलग रन-वे का निर्माण हो रहा है। इसका टेंडर 79 करोड़ रुपये में छूटा था लेकिन इसका निर्माण भी 114 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के आधार पर ही किया जा रहा है।

डीएम बोले, श्रमिकों की संख्या बढ़ाओ

निरीक्षण में डीएम को बताया गया कि चहारदीवारी का काम पूरा है। रन-वे का निर्माण अंतिम चरण में है। बेसमेंट के जटिल काम में अधिक समय लगने से देरी हुई, अब मुख्य भवन का निर्माण तेजी पर है। डीएम ने मौके पर ही ठेकेदार को तलब कर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।


होगा सड़क का कायाकल्प

यात्रियों की सहूलियत के लिए खेरिया मोड़ से सिविल टर्मिनल तक की सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। आगरा विकास प्राधिकरण को इसके सौन्दर्यीकरण का विशेष प्रपोजल जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, धनौली और आसपास के ग्रामीणों के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग भी तैयार किया जाएगा। ड्रेनेज, एसटीपी और पर्यावरण संबंधी स्वीकृति के कार्यों में तेजी लाने के लिए डीएम ने पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों की साझा समन्वय बैठक बुलाई है।

एक नजर में सिविल एंक्लेव की सुविधाएं
कुल क्षेत्रफल: 144.07 एकड़ (टर्मिनल बिल्डिंग: 33,845 वर्ग मीटर)
क्षमता: 19 रेगुलर व 12 ई-चेक-इन काउंटर, 3 एयरो ब्रिज।
पार्किंग व पर्यावरण: 600 वाहनों की पार्किंग, 500 किलोवाट का सोलर प्लांट और 33 ईवी चार्जिंग स्टेशन।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed