फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   constable in coma after road accident in agra

कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, सिर में गहरी चोट लगने से कोमा में सिपाही

Sat, 28 Dec 2019 02:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
constable in coma after road accident in agra
बेसुध अवस्था में सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जीवनी मंडी रोड पर शुक्रवार शाम को कुत्ते को बचाने के दौरान पुलिस लाइन के सिपाही संजय चौहान की बाइक फिसल गई। सिपाही के सिर में चोट लग गई। इससे वो कोमा चला गया। सिपाही को देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से औरैया निवासी संजय चौहान 2006 बैच के सिपाही हैं। वो पुलिस लाइन में तैनात हैं। ताजगंज क्षेत्र में किराये के मकान में परिवार सहित रहते हैं। उनके दो बच्चे 15 साल का बेटा और 10 साल की बेटी है। 
विज्ञापन


उनकी फिरोजाबाद में शुक्रवार रात को ड्यूटी लगी थी। इसके लिए शाम तकरीबन छह बजे निकले थे। वो बाइक से जा रहे थे। हेलमेट भी लगा रखा था। उन्हें वाटर वर्क्स पर बाइक खड़ी करनी थी। इसके बाद बस से फिरोजाबाद जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बाइक के सामने आया कुत्ता

जीवनी मंडी रोड पर बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि संजय चौहान ने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक फिसल गई। उनके सिर में चोट लग गई। 

सूचना पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस सिपाही को देहली गेट स्थित अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने सिपाही के कोमा में होने की बात कही। सूचना पर परिजन आ गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed