फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress Protest For Not Conducting JEE And NEET Exams In Agra

JEE And NEET Exam 2020: परीक्षा न कराने के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 29 Aug 2020 12:13 AM IST
सार

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश में संक्रमण चरम पर है और केंद्र सरकार जेईई व नीट की परीक्षा को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर बच्चों को महामारी की ओर धकेल रही है।

विज्ञापन
Congress Protest For Not Conducting JEE And NEET Exams In Agra
परीक्षा न कराने के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) व नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा)  की परीक्षा का फैसला वापस लेने की मांग करते हुए शुक्रवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि देश में संक्रमण चरम पर है और केंद्र सरकार जेईई व नीट की परीक्षा को अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर बच्चों को महामारी की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने कहा कि यह निर्णय छात्रों के हित में नहीं है। इस फैसले को वापस लेना चाहिए। शाम को कांग्रेसियों ने भगवान टाकीज फ्लाईओवर के नीचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के हाईकमान के खिलाफ लिखे पत्र की निंदा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona In Agra: डीवीवीएनएल एमडी कार्यालय के 16 कर्मचारी सहित 43 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजबब्बर के बयान से कार्यकर्ता सहमत नहीं हैं। इसके बाद कांग्रेसियों ने कमलानगर के व्यापारी ललित काठपाल के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का शोक संदेश पत्र भी दिया। इस मौके पर नंदलाल भारती, अशोक शर्मा, आईडी श्रीवास्तव, बुरहान शमसी, विनोद जरारी, अरविंद दौनेरिया, हारून रशीद, अदनान कुरैशी, शिल्पा दीक्षित, माया माहौर, अनुज शर्मा आदि थे।

कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया
राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने भी नीट व जेईई की परीक्षा को टालने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा के नाम पर 20 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, नवीन कुमार वर्मा, दिनेश सिंह भानु, प्रेमपाल सिंह, मनीष जुम्मानी, डॉ. एसपी माथुर, राजेश जैसवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed