{"_id":"6683f6990327c1fa31085b8b","slug":"confirmation-of-death-of-120-people-due-to-stampede-in-satsang-in-hathras-sending-some-bodies-and-injured-agra-2024-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: आगरा में भी अलर्ट, शव और घायलों को भेजे जाने की सूचना; अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: आगरा में भी अलर्ट, शव और घायलों को भेजे जाने की सूचना; अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि
Tue, 02 Jul 2024 06:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:16 PM IST
सार
भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ में हुई मौतों के बाद आगरा में भी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ शव और घायलों को यहां भेजे जाने की सूचना है। अब तक 116 लोगों की मौत की पुष्टि है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व स्टाफ सक्रिय
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊ में भोलेबाबा के सत्संग के दौरान पंडाल में भगदड़ मच गई। इसमें करीब 116 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से कई घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके देखते हुए मेडिकल कॉलेज में अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। मेडिकल कॉलेज में पुलिस भी तैनात की गई है। वहीं कई शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा मोर्चरी भेजे जाने की सूचना है। हादसे के बाद आगरा में पुलिस-प्रशासन सक्रिय है।
विज्ञापन
बताते चलें कि साकार हरि के सत्संग आगरा में भी कई बार हो चुके हैं। उनके स्वयंसेवक यातायात संभालने के लिए पहले से ही लगाए जाते हैं। आगरा में भी बड़ी संख्या में उनके अनुयाई हैं। सिकंदराराऊ के सत्संग में शामिल होने के लिए आगरा से भी अनुयाईयों के जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस
- फोटो : संवाद
आगरा में हाथरस से आने वाली गाड़ियों को रास्ता देने के लिए टेढ़ी बगिया चौराहे पर बड़ी संख्या में यातायात पुलिस लगाई गई है। ताकि बिना किसी देरी के घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।