{"_id":"67021059cc4fe0595d0ebd86","slug":"condition-of-12-critical-due-to-bee-stings-chc-admission-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भंडारे में आई ऐसी आफत...चीखते हुए दोड़े लोग, मधुमक्खियों के डंक से 12 की हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भंडारे में आई ऐसी आफत...चीखते हुए दोड़े लोग, मधुमक्खियों के डंक से 12 की हालत गंभीर; सीएचसी में भर्ती
Sun, 06 Oct 2024 09:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:51 AM IST
सार
आगरा के बासौनी क्षेत्र में चल रहे भंडारे के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों का हमला होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मधुमक्खियों ने 12 लोगों को डंक मार दिया, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के डर से कंबल में छिपा शख्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बाह क्षेत्र के बासौनी गांव अभयपुरा तिराहे पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बरगद के पेड़ पर छत्ते पर बैठी मधुमक्खियों के हमलावर होने से भंडारे में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने 12 लोगों को डंक मारा, जिनमें 7 को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। किसी ने छत्ते पर शरारत में पत्थर मार दिया था।
अभयपुरा तिराहे पर अखंड मानस पाठ के बाद बरगद के पेड़ के नीचे भंडारा हो रहा था। तभी किसी पेड़ पर लगे छत्ते पर पत्थर मार दिया। जिससे मधुमक्खियां हमलावर हो गईं। भंडारे में शामिल रहे लोगों पर हमला कर दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। जिसको जहां जगह मिली, खुद को बचाने के लिए छिप गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मधुमक्खियों ने 12 लोगों को डंक मारा, जिनमें पुरा ताल कैंजरा के जयदीप, नितिन, पुरा भदौरिया के अजीत सिंह, दुर्गा दास, नितिन, अभयपुरा के विवेक, भोला को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया।