{"_id":"5b17b7ea4f1c1bf96e8b6aca","slug":"complaint-from-pm-on-granting-promotion-to-ssp-rakesh-singh-by-twitter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवाहरबाग कांडः शहीद मुकुल द्विवेदी के भाई का बयान, SSP को प्रमोशन देकर सरकार ने किया आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरबाग कांडः शहीद मुकुल द्विवेदी के भाई का बयान, SSP को प्रमोशन देकर सरकार ने किया आहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
मुकुल द्विवेदी के भाई का ट्वीट
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में हुए जवाहरबाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने तत्कालीन एसएसपी राकेश कुमार सिंह को प्रमोशन दिए जाने पर सवाल उठाया है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीटर इसका विरोध जताते हुए कहा कि राकेश कुमार सिंह को किस आधार पर प्रमोशन दिया गया।
जबकि तत्कालीन एसएसपी का भी नाम जांच में है। ऐसे में यूपी सरकार के इस फैसले का गलत संदेश जाएगा। मुकुल द्विवेदी की पत्नी ने भी सीएम को ट्वीट किया है।
गत 2 जून 2016 को जवाहरबाग कांड में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी समेत दो अफसर शहीद हो गए थे। कुल 29 लोग की जान चली गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Trending Videos
mukul dwivedi
- फोटो : Getty Images
उस वक्त मथुरा के एसएसपी राकेश कुमार सिंह थे। यूपी सरकार ने राकेश कुमार सिंह को प्रमोशन देकर डीआईजी बना दिया है। यही बात मुकुल द्विवेदी के परिवार को नागवार गुजरी है।
उनके भाई प्रफुल्ल द्विवेदी ने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। वहीं उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में राकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि राकेश कुमार जवाहरबाग कांड के दिन मैदान छोड़कर भाग गए थे। ऐसे में प्रदेश सरकार उन्हें क्यों प्रमोश दे रही है। कहा कि सरकार के इस फैसले से पूरा परिवार आहत है।