{"_id":"69c2db2b7b700411c60884d7","slug":"commercial-consumers-categorized-into-two-groups-for-lpg-cylinder-distribution-amidst-gas-shortage-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG Crisis Agra: गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला, दो श्रेणी में बांटे गए व्यावसायिक उपभोक्ता; ऐसे मिलेंगे सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG Crisis Agra: गैस किल्लत के बीच बड़ा फैसला, दो श्रेणी में बांटे गए व्यावसायिक उपभोक्ता; ऐसे मिलेंगे सिलिंडर
Wed, 25 Mar 2026 12:13 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:13 AM IST
सार
गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच बड़ा निर्णय लिया गया। इसके तहत व्यावसायिक उपभोक्ताओं को राहत देने की कोशिश की गई है। इसके लिए उपभोक्ताओं को दो श्रेणी में बांटा गया है।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलिंडर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर मचे घमासान के बीच जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सिलिंडर सप्लाई करने वाली ऑयल कंपनियों और जिला पूर्ति अधिकारी के साथ अहम बैठक की। बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने साफ कर दिया कि अब व्यावसायिक उपभोक्ताओं को उनके औसत उपभोग का केवल 10 से 20 प्रतिशत हिस्सा ही आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की नई गाइडलाइन का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि उपभोक्ताओं को दो श्रेणियों में बांटा गया है। अस्पताल, रेलवे और शैक्षणिक संस्थान जैसी अति आवश्यक सेवाओं को उनके पिछले तीन माह के औसत उपभोग का 20 प्रतिशत कोटा मिलेगा।
ये भी पढ़ें-पेंशन योजना में बड़ा बदलाव: आधार कार्ड की मान्यता समाप्त, ये दस्तावेज देना होगा जरूरी; जल्द करें अपलोड
ये भी पढ़ें-पेंशन योजना में बड़ा बदलाव: आधार कार्ड की मान्यता समाप्त, ये दस्तावेज देना होगा जरूरी; जल्द करें अपलोड
वहीं, होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा जैसी आवश्यक सेवाओं को केवल 10 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में डीएम ने चेतावनी दी कि गैस सिलिंडरों की किल्लत के बीच यदि कोई एजेंसी, बिचौलिया या व्यक्ति जमाखोरी या घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग में लिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि इस नई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए ताकि वास्तविक उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें-UP: यमुना में डूबे दो किशोरों की जारी तलाश, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ये भी पढ़ें-UP: यमुना में डूबे दो किशोरों की जारी तलाश, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल