फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Change in Pension Scheme academic and family record Will Replace Aadhaar Card

पेंशन योजना में बड़ा बदलाव: आधार कार्ड की मान्यता समाप्त, ये दस्तावेज देना होगा जरूरी; जल्द करें अपलोड

Tue, 24 Mar 2026 06:35 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 24 Mar 2026 06:35 PM IST
सार

यूपी में पेंशन योजनाओं में बड़ा बदलाव किया गया है। योजना में दस्तावेज के ताैर पर आधार कार्ड की मान्यता समाप्त कर दी गई है। आयु की पुष्टि के लिए नए दस्तावेज अपलोड करने के लिए  कहा गया है। ऐसा न करने पर पेंशन योजना से लाभार्थी वंचित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Major Change in Pension Scheme academic and family record Will Replace Aadhaar Card
पेंशन योजना? - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। शासन ने पेंशन योजनाओं के लिए आयु प्रमाण पत्र के नियमों में आमूल-चूल परिवर्तन कर दिया है। अब इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आयु का आधार नहीं माना जाएगा। इसके स्थान पर परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि शासन के नए निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन और पारिवारिक लाभ योजना में आधार कार्ड की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। अब आयु की पुष्टि के लिए केवल कुटुम्ब/परिवार रजिस्टर की प्रमाणित प्रति और शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि दर्ज हो। 
विज्ञापन


 

अधिकारी ने चेतावनी दी है कि प्रतीक्षा सूची में शामिल जिन आवेदकों ने केवल आधार कार्ड अपलोड किया है, वह तत्काल पोर्टल पर नए मान्य दस्तावेज अपलोड करें। ऐसा न करने पर उनके आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे और उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा सकेगा। यही नियम राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक की आयु की पुष्टि के लिए भी लागू होगा। विभाग ने सभी जनसेवा केंद्र संचालकों और आवेदकों को इन नए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, उज्ज्वला उपभोक्ताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें; अब ऐसे मिलेगा सिलिंडर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed