फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   teenagers drowned Yamuna not found after 24 hours

UP: यमुना में डूबे दो किशोरों की जारी तलाश, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 24 Mar 2026 10:15 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 24 Mar 2026 10:15 PM IST
सार

यमुना में डूब दो किशोरों का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर किशोरों की तलाश में जुटे हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
teenagers drowned Yamuna not found after 24 hours
यमुना में डूबे दो दोस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में जवाहर पुल के नीचे यमुना में डूबे दो किशोरों का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। इनकी तलाश में पुलिस और गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन


जवाहर पुल के नीचे सोमवार की शाम यमुना नदी में डूबे हर्षित (14) और राहुल (15) की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चल सका। हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार नदी किनारे डटे हैं। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी उम्मीदें कमजोर होती जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि गोताखोरों की मदद से गहराई में तलाश की जा रही है और किशोरी के तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


लाल मस्जिद, वाटरवर्क्स निवासी सतीश ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा हर्षित और पड़ोसी सुरेंद्र कुमार का 15 वर्षीय बेटा राहुल सोमवार शाम करीब छह बजे बाजार जाने की कहकर घर से निकले थे। दोनों यमुना नदी में नहाने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगाई। एक किशोर अचानक गहरे पानी में बहने लगा। उसे बचाने का दूसरे ने प्रयास किया लेकिन वह भी डूब गया। दोनों को डूबता देख नदी के करीब मौजूद गोताखोर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोचिंग से लौटकर आए थे दोनों
परिजन ने बताया कि हर्षित और राहुल कक्षा पांच पास है। दोनों कोचिंग से लौटकर आए थे। हर्षित बाजार जाने की कहकर घर से निकला था जबकि राहुल ने बताया था कि वह मैच खेलने जा रहा है। बाद में एक परिचित ने घर आकर दोनों के डूबने की जानकारी दी। 


गंगाजल की बौछार में नहाते हैं लोग
एसीपी छत्ता ने बताया कि जवाहर पुल से गंगाजल की पाइपलाइन जा रही है। इसमें लीकेज है। इससे पानी की बौछार निकलती है। इस दौरान यमुना किनारे पर बैठे लोग इस लाइन के नीचे नहाने के लिए चले जाते हैं। दोनों किशोर सहित पांच बच्चे नहा रहे थे। मगर नहाने के दौरान हादसा हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed