{"_id":"5fc140da8ebc3e9baf5cf691","slug":"cold-diera-mainpuri-news-agr46969531","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड डायरिया और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड डायरिया और अस्थमा से पीड़ित चार मरीजों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ठंडक बढ़ने के साथ ही जिले में कोल्ड डायरिया और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें तीन अस्थमा से पीड़ित थे, एक को कोल्ड डायरिया था। 17 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 612 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 17 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छिंवकरिया निवासी 58 वर्षीय वीनेश कुमार को कोल्ड डायरिया की दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी श्रीकृष्ण के 40 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को बृस्पतिवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी 70 वर्षीय मुन्नालाल को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड निवासी 65 वर्षीय रामबाबू गुप्ता को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे चार मरीजों की मौत हुई है। इनमें से दो मरीज अस्पताल में भर्ती थे और दो को मृत अवस्था में लाया गया था। अस्पताल में भर्ती एक मरीज की कोल्ड डायरिया के चलते मौत हुई है जबकि तीन अन्य को सांस लेन में दिक्कत हो रही थी।
डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी सीएमएस