फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coal-laden special freight train saved from becoming a warning train

वर्निंग ट्रेन बनने से बची कोयले से लदी स्पेशल मालगाड़ी

Thu, 27 May 2021 09:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Coal-laden special freight train saved from becoming a warning train
टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर बृहस्पतिवार शाम कोयले से भरी मालगाड़ी वर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। मालगाड़ी के चक्के से उठ रहीं चिंगारी व धुएं को देख रेलकर्मियों की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। इसके चलते आधा घंटे मैन लाइन में मालगाड़ी खड़ी रही। मौके पर पहुंची विभागीय टीम जाम हुए चक्कों को सही करने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

घटना बृस्पतिवार शाम की है। झारखंड से कोयला लेकर गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी बृस्पतिवार सायं 4.15 बजे करीब टूंडला स्टेशन से निकलकर एफएच मेडीकल कालेज के निकट पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन के एक डिब्बे के चक्के से तेज चिंगारी व धुंआ निकलने लगा। ट्रेन से चिंगारियों व धुआं उठता देख रेलट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी। नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर ट्रेन को एत्मादपुर कस्बा के निकट रोक दिया गया।
विज्ञापन

रेल चालक ने रेल अधिकारियों को बताया कि एक डिब्बे के चक्के जाम होने से हॉट एक्सल हो गया है। ऐसे में रेल चालक को धीमी गति से ट्रेन को मितावली स्टेशन तक ले जाने के लिए कहा गया। मौके पर पहुंची टीएक्सआर विभाग की टीम चक्कों में आई खराबी को ठीक करने में लगी थी। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन मितावली रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई थी। बीच रेलट्रैक पर करीब आधा घंटे ट्रेन के खड़े रहने से आधा दर्जन गुड्स ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed