फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO reviews Ayushman cards at CHC Saiya.

Agra News: सीएचसी सैंया में सीएमओ ने की आयुष्मान कार्ड की समीक्षा

Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CMO reviews Ayushman cards at CHC Saiya.
सैंया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मंगलवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की। अधीनस्थों को आयुष्मान कार्ड की गति बढ़ाने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव दोपहर 3:30 बजे करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने गांव खेडिया निवासी मारपीट की पीड़िता शीतल देवी से सीधा संवाद कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ पाल को पीड़िता का प्राथमिकता के साथ बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। बैठक और निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक कुलदीप भारद्वाज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed