फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi will come to the famous Janakpuri festival of North India

UP: उत्तर भारत के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में आएंगे सीएम योगी, सिया-राम के विवाह समारोह के बनेंगे साक्षी

Tue, 26 Sep 2023 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 09:36 AM IST
सार

आगरा में होने वाले उत्तर भारत के प्रसिद्ध जनकपुरी महोत्सव में सीएम योगी भी आ रहे हैं। जनकपुरी महोत्सव समिति के अनुसार सीएम योगी 11 अक्तूबर को आ सकते हैं। उन्होंने आयोजन का हिस्सा बनने के लिए सहमति दे दी है। 
 

विज्ञापन
CM Yogi will come to the famous Janakpuri festival of North India
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर भारत की प्रसिद्ध जनकपुरी इस बार अभूतपूर्व होगी। जनकपुरी महोत्सव में आने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहमति जता दी है। आयोजन समिति के सदस्य मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें न्यौता दे चुके थे। सोमवार को एक बार फिर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उन्हें जनकपुरी में आगरा आने के लिए मना लिया।
विज्ञापन


संजय प्लेस में 29 साल बाद मिथिला नगरी बनेगी। इससे पहले वर्ष 1994 में संजय प्लेस में जनकपुरी सजी थी। जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल बताते हैं कि तब पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समारोह में शिरकत की थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उनको आयोजन के लिए निमंत्रित किया था। सोमवार को एक बार फिर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि संभवत: 11 अक्तूबर को श्रीराम बरात मिथिला में प्रवेश करेगी, उसी दिन योगी आदित्यनाथ का भी जनकपुरी में आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed