{"_id":"644a8e343b46965f75006a96","slug":"cm-yogi-adityanath-said-people-of-party-used-to-recover-from-traders-let-s-see-what-is-the-fate-of-mafia-2023-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav 2023: सीएम योगी बोले- माफिया का क्या हश्र है देख लें..., अब युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav 2023: सीएम योगी बोले- माफिया का क्या हश्र है देख लें..., अब युवाओं के हाथों में तमंचा नहीं
Thu, 27 Apr 2023 10:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:59 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी विशेष के लोग व्यापारियों से वसूली करते थे। आज माफिया का क्या हश्र है देख लें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में बिना भेदभाव के सभी को लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी ने किया जनसभा को संबंधित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया। शोषण भी किसी गरीब और व्यापारी का नहीं होने दिया। वर्ष 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेकर घूमते थे, व्यापारियों से वसूली करते थे, आज तमंचा नहीं युवाओं के हाथ में टैबलेट दिए जा रहे हैं। पहले कोई भी व्यक्ति गरीब की झोपड़ी पर कब्जा कर लेता था, आज माफिया किस स्थित में हैं ये देख ही रहे हैं। आज गरीब को ढ़ाई लाख रुपये देकर उसकी झोपड़ी को मकान में तब्दील करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी
विज्ञापन
विज्ञापन
35 लाख करोड़ के आए प्रस्ताव
सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले व्यापारी और उद्यमी पलायन करते थे। आज प्रदेश में पुराने उद्यम को बढ़ावा और नए उद्योग लगाए जा रहे हैं। निवेश समिट से 35 लाख करोड़ के प्रस्ताव आए हैं। मथुरा के 50 हजार नौजवानों को यहीं नौकरी मिलेगी। पांच साल में हमने जो भी काम किया हैं उसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। किसी लाभार्थी का चेहरा नहीं देखा, किसी की जाति नहीं पूछी। मथुरा-वृंदावन नगर निगम सहित यहां के अन्य नगर निकायों में 38403 लोगों को बगैर भेदभाव के प्रधानमंत्री आवास योजना में घर उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी
विज्ञापन
हुए ये विकास के कार्य
मथुरा जिले में 41637 निराश्रित महिलाओं को 12 हजार रुपये सालान आर्थिक मदद दी जा रही है। 3123 दिव्यांग और 73755 वृद्धजनों को भी 12-12 हजार सालाना पेंशन का लाभ मिल रहा है। दीनदयाल आजीविका मिशन के अंतर्गत भी यहां 502 स्वैच्छिक महिला समूह, अमृत मिशन में 357 करोड़ रुपये पेयजल के लिए, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 15276 व्यक्तिगत शौचालय, 1254 सामुदायिक शौचालय के निर्माण मथुरा में कराए हैं। सात नगर पंचायतों ने गोशाला निर्माण को स्वीकृति दी है।ये भी पढ़ें - बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका: निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बीएसपी छोड़ थामा भाजपा का दामन