फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big loss to BSP supremo Mayawati Before Nikay chunav 2023 candidate left BSP and joined BJP

बसपा सुप्रीमो मायावती को बड़ा झटका: निकाय चुनाव से पहले प्रत्याशी ने बीएसपी छोड़ थामा भाजपा का दामन

Thu, 27 Apr 2023 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 05:51 PM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव में एटा जिले से बड़ी खबर है। यहां जिसे बहुजन समाज पार्टी ने पालिकाध्यक्ष का टिकट दिया था, वो प्रत्याशी भाजपा में शामिल हो गईं। इस खबर के मिलते ही बसपा नेताओं के पसीने छूट गए। 
 

विज्ञापन
Big loss to BSP supremo Mayawati Before Nikay chunav 2023 candidate left BSP and joined BJP
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मतदान दूर है, लेकिन राजनीतिक उठापटक और जोड़तोड़ अभी से शुरू हो गई है। इसमें सबसे पहला नाम बसपा प्रत्याशी का जुड़ गया है, जिन्होंने भाजपा में शामिल होकर चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। ऐनवक्त पर लिए गए इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन मिला था टिकट

बहुजना समाज पार्टी ने प्रशांत गुप्ता (पीजी) की पत्नी पूजा गुप्ता को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 24 अप्रैल को टिकट दिया था, जिसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र जमा भी कर दिया। इसके बाद पार्टी नेता व कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट गए थे। वहीं मतदान से पहले पूजा गुप्ता ने बसपा को बड़ा झटका देते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। ये खबर जब बसपा नेताओं को मिली तो उनके पसीने छूट गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम लिया वापस 

प्रशांत गुप्ता (पीजी) अपनी पत्नी पूजा गुप्ता के साथ बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद पूजा गुप्ता ने चुनाव से अपना पर्चा वापस ले लिया। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है।

ये भी पढ़ें - UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल

ये बोले बसपा जिलाध्यक्ष

बसपा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दबाव बनाकर और प्रलोभन देकर उनके प्रत्याशी को तोड़ा है। साथ ही कहा कि उच्च पदाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। बता दें पूजा गुप्ता ने पिछला चुनाव एटा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की टिकट पर लड़ा था। जिन्हें करीब तीन फीसदी वोट हासिल हुए। कुछ दिन पहले वह बसपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रत्याशी भी वैश्य वर्ग से हैं। ऐसे में जीत के लिए पूजा गुप्ता बाधा बनती दिखाई दीं, तो भाजपाइयों ने प्रशांत से संपर्क साधना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - CM Yogi In Mathura: बोले- पहले गरीब की जमीन कब्जाते थे, आज गुंडे-माफिया गले में तख्ती लटकाए घूम रहें हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed