फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath in Agra to address a public meeting nikay chunav 2023

आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी

Thu, 27 Apr 2023 04:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे हैं।  

 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath in Agra to address a public meeting nikay chunav 2023
सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा अपने इतिहास के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज इसका जीता जागता उदाहरण हैं। जिनके कई किस्से कहानियां आगरा से जुड़े हैं। यही वजह थी कि हमने आगरा में शिवाजी म्यूजियम बनाने की बात कही। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बृज की बारी है। हम जाति और मजहब के हिसाब से नहीं, बल्कि सबका साथ सबका विकास के मकसद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


भारत आज मजबूत देश बन चुका है। यहां नौ वर्षों में जो हुआ वो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ। आज भारत का गौरव लौट आया है। जी-20 इसका उदाहरण है। जी-20 के दौरान आगरा की तस्वीर ही बदल गई। छह वर्ष पहले ऐसा नहीं था। हर जगह कूड़े के ढेर रहते थे। आज आगरा स्वर्ग है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में गुंडागर्दी खत्म हुई।  हमने करोड़ों लोगों को शौचालय, उज्जवला कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मोदी का विजन यूपी का मिशन ये है नया उत्तर प्रदेश।  जो किसान पहले सिर झुकाकर चलता था। आज वो सीना चौड़ा कर चलता है। दीवाली पर हम एक एक सिलेंडर फ्री में देने जा रहे हैं। हमारा एक जिला एक उत्पाद आज दुनिया भर में छाया हुआ है। हाल ही में इन्वेस्टर्स समिट के दौरान करोड़ों के इन्वेस्ट की बात हुई। इससे एक करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले कब्जा होता था। आज हर गरीब को मकान मिल रहा है। आज पैसा वसूली नहीं होती, सबको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आगरा में लाखों लोगों को आयुष्मान योजना हो  और अन्य योजनाएं सबका लाभ मिला है। जल्द आगरा को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। डेढ़ लाख घरों को हर घर जल योजना का लाभ मिला है और पौने तीन लाख घरों को सीवर की समस्या से निजात दिलाई है।  आगरा वासियों को जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।


सीएम योगी ने बताया कि में आज इसीलिए आया हूं कि आप हमारे महापौर प्रत्यशी हेमलता दिवाकर और सभी वार्डों को प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। चाहे वो नगर पालिका हो या नगर पंचायत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed