{"_id":"639815e6e54add39731144f5","slug":"cm-yogi-adityanath-performed-worship-at-shri-krishna-janmabhoomi-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Adityanath: भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मथुरा दौरे की शुरुआत, सीएम योगी ने जन्मभूमि पर की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Adityanath: भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से मथुरा दौरे की शुरुआत, सीएम योगी ने जन्मभूमि पर की पूजा
Tue, 13 Dec 2022 11:44 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:44 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे मथुरा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
भागवत भवन में पूजा करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मथुरा दौरे की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद की। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे महाविद्या रामलीला मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार से सीधे श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने भागवत भवन में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डेढ़ महीने में दूसरी बार मथुरा दौरे पर आए। उन्होंने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस पूर्व मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी को 822 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। कार्यक्रम से पहले सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार की आरती उतारी।
विज्ञापन
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि के दर्शन करते #UPCM @myogiadityanath... pic.twitter.com/UrQYSNgqq6
विज्ञापन विज्ञापन— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 13, 2022