{"_id":"666b3dc552d71662a4016544","slug":"clay-poured-on-the-road-under-construction-people-are-falling-and-becoming-mischievous-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116551-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निर्माणाधीन मार्ग पर डाली चिकनी मिट्टी, लोग गिरकर हो रहे चुटैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निर्माणाधीन मार्ग पर डाली चिकनी मिट्टी, लोग गिरकर हो रहे चुटैल
Fri, 14 Jun 2024 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 14 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। नगर के मुख्य बाजार में बीते कई दिनों से सीसी मार्ग का निर्माण चल रहा है। इस निर्माणाधीन मार्ग पर ठेकेदार ने यहां टाट बोरे आदि डालने की जगह चिकनी मिट्टी डाल दी है। इसके चलते यहां राहगीर व बाइक सवार गिरकर चुटैल हो रहे हैं। इसे लेकर नगरवासियों में रोष उत्पन्न हो गया है।
मुख्य बाजार में बनाई जा रहे सीसी मार्ग पर मानकानुसार ठेकेदार को टाट बोरों को पानी में भिगोकर डालने की चिकनी पीला मिट्टी डाल दी है। ऊपर से इस पर पानी भी डाल दिया है। चिकनी मिट्टी पर पानी मिलते ही यहां फिसलन हो गई है। इसके चलते बहुत से राहगीर और बाइक सवार फिसल कर सड़क पर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, बच्चों और महिलाओं को हो रही है।
बृहस्पतिवार को भी यही नजारा दिखाई दिया। नगर वासियों ने उप जिलाधिकारी से ठेकेदार के द्वारा की जा रही मानकों की अनदेखी की शिकायत की है। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि बाजार की सड़क से मिट्टी को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।