{"_id":"6a400f26045d22f30f09b9bc","slug":"clash-between-two-groups-of-passengers-while-boarding-train-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रेन में चढ़ने को लेकर दो परिवार भिड़े, धक्कामुक्की के बाद हुई मारपीट; स्टेशन पर मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रेन में चढ़ने को लेकर दो परिवार भिड़े, धक्कामुक्की के बाद हुई मारपीट; स्टेशन पर मच गई अफरातफरी
Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:28 PM IST
सार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दाैरान यात्रियों के दो गुटों में झड़प हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम ताज एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की के बाद मारपीट शुरू हो गई, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। ताज एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतर रहे थे, जबकि अन्य यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों परिवार वहां से जा चुके थे। आरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट टीके अग्निहोत्री ने बताया कि चढ़ने-उतरने के दौरान विवाद हुआ था और टीम के पहुंचने से पहले ही मामला शांत हो गया। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि यह यात्रियों के बीच हुआ आपसी विवाद था।