Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two group for land dispute in etah missing farmer body found in field in agra

बड़ी खबरें: एटा में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लापता किसान का मिला शव; आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज

Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। मथुरा के फरह स्थित गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने सपा पर निशाना साधा। आगरा में लापता किसान का खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एटा में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर घायल हो गए।
 

विज्ञापन
clash between two group for land dispute in etah missing farmer body found in field in agra
ब्रज की बड़ी खबरें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह स्थित गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। एटा के अलीगंज में जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के बुजुर्ग समेत चार लोगों को गड़ासे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित परिवार पुलिस से शिकायत करने पहुंचा तो फिर मारपीट की। आगरा में कैंसर के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर खतरनाक रिपोर्ट सामने आई है। चिकित्सकों के अनुसार कैंसर विभाग में औसतन हर साल 1800 से अधिक नए मरीज आ रहे हैं। इनमें मुख, गले और जीभ के कैंसर के सबसे ज्यादा हैं। आगरा में लापता किसान का शव खेत में मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। माैसम विभाग की मानें तो अगले पांच से छह दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इसके साथ ही कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


'गुंडे जेल में या यूपी छोड़ गए': केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चाैहान बोले- डबल इंजन सरकार में हुआ विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया है। प्रदेश में विकास के साथ कानून व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव आया है। ये बातें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरह स्थित गो अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में गुंडाराज हावी था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनका सफाया किया। गुंडे या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर चले गए हैं...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: बुजुर्ग समेत चार लोगों पर गड़ासे से किया हमला, पुलिस से शिकायत पर फिर पीटा
एटा के अलीगंज में जमीन के विवाद ने नगला तारा गांव में हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश और जमीन को लेकर चल रही तनातनी के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए। परिवार के सदस्यों को घेरकर मारपीट की और गड़ासे से हमला कर दिया। घटना में 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता, उनकी पुत्रवधू और दो बेटियां घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है...पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक है ये रिपोर्ट: आगरा में हर साल कैंसर के 1800 नए मरीज, पांच अंगों में हो रहा ये जानलेवा रोग
कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पांच अंगों में बीमारी ज्यादा फैल रही है। ऐसे में समय रहते जांच, व्यवस्थित ढंग से इलाज और जरूरत पर सर्जरी हो तो मरीज के ठीक होने की दर बढ़ेगी और परेशानी से भी बचाव होगा। एसएन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग और टाटा मेमोरियल सेंटर ट्रैवलिंग स्कूल ऑफ ओंकोपैथोलॉजी की ओर से आयोजित कार्यशाला में चिकित्सकों ने ये बातें कहीं...पढ़ें पूरी खबर

लापता किसान की मिली लाश: शरीर पर चोट के निशान, खेत में पड़ा था शव; परिजन ने जताई हत्या की आशंका
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के कस्बा लादूखेड़ा में दो दिन से लापता एक किसान का शव खेत में खड़ी सरसों की फसल के बीच पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। परिजन और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी...पढ़ें पूरी खबर


अब सताएगी सर्दी: तीन डिग्री तक गिरेगा पारा, कोहरे को लेकर भी अलर्ट हुआ जारी; IMD से आया ये नया अपडेट
आगरा में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हुई, लेकिन अब मौसम का मिजाज फिर बदलने के आसार हैं। शनिवार से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो सकता है, जिससे अगले पांच से छह दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है। इससे दिन में भी ठंड का अहसास बढ़ेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed