फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

जुलापुरी के लोगों को नहीं मिल रहा पीने के लिए टंकी का पानी

Fri, 24 Jul 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
civic
24एमएनपी-06-शहर के मोहल्ला जुलापुरी में बिना कनेक्शन के बिछाई गई पाइपलाइन - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मोहल्ला जुलापुरी के 12 सौ घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है। जल निगम के अधिकारियों की उदासीनता और कार्यदायी संस्था की लापरवाही का खामियाजा क्षेत्रीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन डालने काम अधूरा है। ऐसे में लोगों को पीने का पानी न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला जुलापुरी में अमृत योजना के तहत पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी जल निगम को सौंपी गई थी। जल निगम को 30 जून तक लोगों के घरों में पानी पहुंचाना था लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी लोगों को पीने का पानी नहीं मिल सका। मोहल्ले की तीन गलियां ऐसी हैं जहां लाइन बिछाने के बाद पानी की सप्लाई तो दी गई लेकिन पानी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है। लोगों को अपने घरों में मोटर लगाकर पानी खींचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं चार गलियां ऐसी हैं जहां पानी की सप्लाई के लिए लाइन तो बिछाई गई लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। जिससे यहां लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। दो गलियों में कार्यदायी संस्था ने पाइप ही नहीं बिछाए। वहीं मोहल्ले में लगे चार हैंडपंप भी खराब हैं जिससे लोगों के सामने पेयजल संकट है। लोगों को 200 से 300 मीटर दूरी से हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में एक साल से भी अधिक समय से पानी की सप्लाई बंद है। मोटर लगाकर लोगों को पानी खींचना पड़ रहा है।
बुलाकीदास
नई लाइन बिछी थी तो उम्मीद की किरण जागी थी लेकिन नई लाइन बिछने के बाद भी पीने के लिए पानी नहीं मिल सका। लाइन बिछी लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए।
अरुण कुमार
टंकी का तो पानी आ ही नहीं रहा है। पास में एक हैंडपंप था वह भी 15 दिन से खराब है। उसे भी कोई ठीक कराने नहीं आया है।
किशनलाल
जिला पूरी में अभी पाइप लाइन नहीं बिछाई है। यहां के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। कई बार कहने के बाद भी पाइप लाइन डालने काम शुरू नहीं किया है।
हरिओम
लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने के साथ पानी की सप्लाई भी शुरू करा दी गई है। कुछ इलाके ऊंचाई पर हैं यहां पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही सभी मोहल्लों में पानी की सप्लाई होगी।
आरके शर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम
जुलापुरी में हैंडपंप खराब हैं, इसकी जानकारी नहीं है। तीन दिन के अंदर खराब हैंडपंप को ठीक कराया जाएगा। टंकी की सप्लाई के लिए जल निगम काम कर रहा है।
लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed