फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   son saved father life by giving him CPR when heart attack in Taj Mahal

Agra: ताजमहल में बेटे ने सीपीआर देकर लौटाई पिता की सांस, सात मिनट के अंदर एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल भेजा

Wed, 15 Nov 2023 08:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 08:17 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल घूमने के दौरान बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। बेटे ने सीपीआर देकर पिता की सांस लौटाई। सात मिनट के अंदर एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
son saved father life by giving him CPR when heart attack in Taj Mahal
ताजमहल में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक तो बेटे ने सीपीआर देकर बचाई जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के सेंट्रल टैंक के पास अचानक एक बुजुर्ग पर्यटक बेहोश हो गया। उसे सांस लेने में मुश्किल होने लगी। पर्यटक के सैन्य अफसर बेटे ने सीपीआर देना शुरू कर दिया। पिता की छाती को पंप किया, तो अपने मुंह से सांस देने लगा। यह देखकर पर्यटक आसपास एकत्रित हो गए। बेटे की कुछ मिनट की मेहनत के बाद पिता को होश आने लगा। उसके बाद सीआईएसएफ कर्मियों की मदद से बुजुर्ग पर्यटक को एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी राम राजू (70) अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। सेंट्रल टैंक के पास दोपहर 12.35 बजे राम राजू की तबीयत बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण बेहोश हो गए। पर्यटक का बेटा भी साथ में था, जो इंडियन नेवी में अधिकारी है। उन्होंने अपने पिता सांस लेने में दिक्कत होने पर सीपीआर देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: गूगल पर ढूंढे हत्या के तरीके... फिर खुद ही उजाड़ा सुहाग, हकीकत सुन चकरा गए लोग; कोई ऐसा कैसे कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक मिनट तक बेटा प्रारंभिक उपचार करने में लगा रहा। सीपीआर से पर्यटक को कुछ होश आने लगा। इस बीच रेस्पांस टीम और सीआईएसएफ जवान भी मौके पर पहुंच गए। पर्यटक को व्हीलचेयर पर बैठाकर इमरजेंसी गेट से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। बेटे के कहने पर पर्यटक को एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ेंः- UP: ससुरालियों को फंसाने के लिए साले की लाश को भी नहीं छोड़ा... ऐसे किया इस्तेमाल; पुलिस भी रह गई सन्न

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि पर्यटक को हार्ट अटैक की आशंका थी, सीपीआर देने के साथ ही सात मिनट के अंदर पर्यटक को हर चिकित्सा सुविधा मुहैया करा दी गई और उनको एंबुलेंस से आर्मी अस्पताल रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed