फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   wife along with her lover killed her husband In Kasganj

UP: गूगल पर ढूंढे हत्या के तरीके... फिर खुद ही उजाड़ा सुहाग, हकीकत सुन चकरा गए लोग; कोई ऐसा कैसे कर सकता है?

Wed, 15 Nov 2023 07:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 07:53 PM IST
सार

कासगंज में गूगल पर हत्या के तरीके ढूंढे। फिर खुद ही अपना सुहाग उजाड़ लिया। हकीकत सुन लोग चकरा गए। कोई ऐसा कैसे कर सकता है ?

विज्ञापन
wife along with her lover killed her husband In Kasganj
kasganj news: पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पत्नी ही अपने पति की कातिल निकली। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला घोंट दिया। पति के ऑटो चलाने से होने वाली आमदनी से गर का खर्च नहीं चलता था। जूस विक्रेता पैसे देकर मदद करता। उससे अवैध संबंध हो गए। पति ने एक दिन देख लिया तो उसका गला घोंट दिया। इससे पहले गूगल पर हत्या करके साक्ष्य न छूटने के तरीके सर्च किए।

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगेश्वर कॉलोनी की है। यहां के निवासी हृदय मोहन सक्सेना की दिवाली की देर रात यानी रविवार को गला घोंटकर हत्या की गई थी। उसकी पत्नी पूजा सक्सेना ने हत्या का आरोप किरायेदार रहे बंटी, बबली और गुड़िया पर लगाए थे। उनके खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: ससुरालियों को फंसाने के लिए साले की लाश को भी नहीं छोड़ा... ऐसे किया इस्तेमाल; पुलिस भी रह गई सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में हृदय मोहन की पत्नी पूजा सक्सेना का नाम भी शक में आया। उससे पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच और पूछताछ में पता चला कि हृदय मोहन की हत्या उसकी पत्नी ने ही ती थी। इसमें उसका साथ उसके प्रेमी बंटी ने भी दिया। दरअसल हृदय मोहन ने इन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने विरोध किया तो रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस पूछताछ में आरोपी पूजा ने बताया कि पति ऑटो चालक था। टेंपो से प्रतिदिन 200-300 रुपये कमाकर लाता। इस आमदनी से घर का खर्च नहीं चलता है। जूस विक्रेता बंटी घर चलाने के लिए पैसा देकर उसकी मदद करता है। इसी बीच बंटी से उसके संबंध हो गए। पति ने इसका विरोध करता था। सोमवार को वह घर आया तो बंटी भी घर पर था। उसने हम दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद बंटी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दिया। 

गूगल पर ढ़ूंढे हत्या के तरीके

हृदय मोहन की हत्या करने से पहले पत्नी पूजा और उसके प्रेमी ने गूगल पर हत्या करने के तरीके ढूंढे। पुलिस को उनकी गूगल सर्च हिस्ट्री से पता चला कि उन्होंने बिना सबूत छोड़े हत्या को कैसे अंजाम दिया जाए। जहर खाने से क्या प्रभाव पड़ते हैं ? कीटनाशक के क्या प्रभाव होते हैं ? आदि कंटेंट को सर्च किया गया।

पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी घर से बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। -सौरभ दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed