{"_id":"6554c862803e5df293081539","slug":"young-man-was-shot-after-dying-of-illness-to-implicate-in-laws-in-etah-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुरालियों को फंसाने के लिए साले की लाश को भी नहीं छोड़ा... ऐसे किया इस्तेमाल; पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुरालियों को फंसाने के लिए साले की लाश को भी नहीं छोड़ा... ऐसे किया इस्तेमाल; पुलिस भी रह गई सन्न
Wed, 15 Nov 2023 07:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:38 PM IST
सार
एटा में ससुरालियों को फंसाने के लिए साले की लाश को भी नहीं छोड़ा। इस तरह इस्तेमाल किया। खुलासा हुआ तो साजिश देखकर पुलिस भी सन्न रह गई।
विज्ञापन
man demo, men demo, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बीती 10 नवंबर की रात महेशचंद्र निवासी खिरिया परामान, थाना नयागांव को गोली मारी गई थी। बहनोई सुरेशचंद्र शर्मा के बेटे शिवम ने साजिश रची। बीमारी से महेशचंद्र की मौत होने के बाद ससुरालीजन को हत्या के आरोप में फंसाने के लिए उसने उसे गोली मारी। मंशा मौत को हत्या का रूप देने की साजिश की थी। लेकिन, इसमें वह पिता-पुत्र खुद ही फंस गए।
विज्ञापन
मामला जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव का है। एसएसपी रोजश कुमार सिंह ने बताया कि शिवम की पत्नी शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल नहीं आ रही थी। उस पर किसी और से संबंध होने का आरोप लगाया था। उसे पाने के लिए एक मुकदमा भी दीपक उर्फ शिवम ने दर्ज कराया था। जो अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान
विज्ञापन
फैसला करने के नाम पर शिवम की पत्नी पर 10 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया था। इसके चलते ही फंसाने की साजिश पिता-पुत्र ने रची। इसके तहत 10 नवंबर की रात करीब 8 बजे बीमारी से सुरेश के साले महेश की मौत हो गई। हाथ में ड्रिप भी लगी हुई थी, लेकिन मौत के कुछ ही देर में पिता पुत्र ने तमंचा से मृत शरीर में गोली मार दी।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई कि कार में सवार बेटा का ससुर रामशंकर व साला शिवांशू सहित छह लोग आए और हत्या करके चले गए। जबकि उस पर चाकू से हमला किया गया। महेश लंबे समय से अपनी बहन अवधेशा कुमारी के घर रह रहा था।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: यम द्वितीया पर बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा पांच किमी लंबा जाम, घंटों परेशान रहे राहगीर
एसएसपी ने बताया कि सुरेश ने अपने शरीर पर ऑपरेशन करने वाले ब्लेड से डॉ. रनवीर से निशान बनवाए थे। इसको भी साजिश में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। पिता-पुत्र सहित तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों से गोली चलाने वाला तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।