फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chimney of electric crematorium collapsed before inspection getting ready at a cost of Rs 1.47 crore

गजब का हाल: निरीक्षण से पहले ढह गई विद्युत शवदाह गृह की चिमनी, 1.47 करोड़ रुपये की लागत से हो रही तैयार

Fri, 09 Jun 2023 01:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:28 PM IST
सार

दो साल पहले इलेक्ट्रिक चिमनी लगनी शुरू हुई, पर अभी तक चालू नहीं हो पाई है। हैरानी की बात तो ये है कि ये चिमनी निरीक्षण से पहले ढह गई।
 

विज्ञापन
Chimney of electric crematorium collapsed before inspection getting ready at a cost of Rs 1.47 crore
निरीक्षण करने पहुंचे नगरायुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्मशान घाट के काम में भी नगर निगम के अफसरों व इंजीनियरों की लापरवाही, मनमानी और घटिया निर्माण जारी हैं। शाहगंज के मलका चबूतरा स्थित मोक्षधाम में विद्युत शवदाह गृह की चिमनी बृहस्पतिवार सुबह नगर आयुक्त के निरीक्षण से पहले ही ढह गई। 1.47 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जा रहा है, जो दो साल से जारी है। नगर आयुक्त दोपहर में पहुंचे तो चिमनी गिरी पाई गई। उन्होंने मामले की जांच और एक सप्ताह के अंदर विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मलका चबूतरा मोक्षधाम में बृहस्पतिवार दोपहर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण किया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नाले का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एक जगह से इसे ढंकने का काम बाकी है, वहीं गेट का काम भी किया जाना है ताकि असामाजिक तत्व अंदर न आ सकें। क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त से चिमनी गिरने, नाले की पुलिया गलत ढंग से बनाने और शराबियों के अंदर आकर श्मशान घाट में शराब पीने की शिकायत की।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - आगरा की पहली फ्लैटेड फैक्टरी: उद्घोषणा के दो घंटे में 32 उद्यमियों ने कराई बुकिंग, दिखी गजब की उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी की ओर गिरती तो होता बड़ा हादसा

विद्युत शवदाह गृह की चिमनी एक प्लेटफार्म पर लगाई है, जो 100 फुट ऊंची थी। पूर्व पार्षद आशीष पाराशर ने बताया कि दो साल पहले कोरोना काल की विभीषिका देखते हुए मलका चबूतरा श्मशान घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाना था, पर यह पूरा नहीं हो पाया। नगर आयुक्त के आने से पहले ही यहां चिमनी ध्वस्त होकर गिर गई। पहले भी चिमनी निर्माण में घटिया काम की शिकायत की गई थी। जिस समय चिमनी गिरी, गनीमत रही कि उस वक्त वहां कोई था नहीं और चिमनी मोक्षधाम परिसर में गिरी। आबादी की ओर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी पढ़ें - लापरवाही या गलती: आगरा के डॉक्टर ने किया महिला की डिलीवरी के दौरान काट दी आंतें, दर्ज हुआ मुकदमा

30 जून 2021 को शुरू हुआ था निर्माण

मोक्षधाम में कोरोना काल में नगर निगम ने 4 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। राजा हरिश्चंद्र मोक्षधाम के नाम से यहां सफाई, व्यवस्थाएं और निर्माण कार्य की शुरूआत 30 जून 2021 को की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी इस मोक्षधाम के सौंदर्यीकरण समिति में शामिल हैं, पर दो साल में भी विद्युत शवदाह गृह पूरा नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें - UP: नाबालिग बेटी के दोस्त ने मां के साथ ये क्या किया, जंगल में ऐसे हाल में मिली लाश; हालत देख कांप गए घरवाले

ये बोले नगर आयुक्त 

नगर आयुक्त ने बताया कि गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और विद्युत शवदाह गृह का काम एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराया जाएगा। चिमनी गिरने पर निर्माणदायी कंपनी से कहा गया है कि वह इसे तत्काल लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed