फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   12th student murdered businessman wife was stabbed in neck and stomach with a knife in agra

UP: नाबालिग बेटी के दोस्त ने मां के साथ ये क्या किया, जंगल में ऐसे हाल में मिली लाश; हालत देख कांप गए घरवाले

Fri, 09 Jun 2023 10:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 10:48 AM IST
सार

कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि कारोबारी की बेटी के मित्र ने की। आरोपी की उम्र महज 20 साल है और वो 12वीं पास है। 
 

विज्ञापन
12th student murdered businessman wife was stabbed in neck and stomach with a knife in agra
अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के ए ब्लाॅक स्थित भावना एरोमा निवासी कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि (40) की बुधवार को हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास जंगल में उनका शव मिला। उनको गर्दन और पेट में चाकू मारे गए थे। पुलिस का कहना है कि हत्या मृतका की बेटी के दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर की है। पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन



उदित बजाज का जूते के धागे का काम है। संजय प्लेस में दुकान है। उन्होंने बुधवार रात नौ बजे थाना सिकंदरा पहुंचकर पुलिस को पत्नी अंजलि बजाज के लापता होने की जानकारी दी थी। बताया कि बुधवार अपराह्न तीन बजे पत्नी अंजलि घर से कार में निकली थी। उन्हें फोन करके महर्षिपुरम मोड़ पर बुलाया। उन्हें यमुना के तट पर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाना था। वह स्कूटी से महर्षिपुरम मोड़ पर पहुंचे। स्कूटी को खड़ा करने के बाद पत्नी के साथ कार में बैठ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यमुना में चलेंगे क्रूज स्टीमर: वृंदावन से गोकुल तक बनेगा जल मार्ग, सरकार ने संबंधित एजेंसियों को दी सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आए तो नहीं मिली पत्नी 

बेटी घर से पार्क में गई थी। उसे लेने जाना था, इसलिए वो पत्नी को मंदिर के पास छोड़कर वापस चल दिए। इसी बीच बेटी ने फोन करके घर पहुंचने की जानकारी दी। इस पर वो पत्नी को लेने वापस पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिलीं। उन्हें लगा कि वह अकेले घर चली गईं। वह घर आए तो यहां भी नहीं थीं। इस पर तलाश की, उनका कहीं पता नहीं चला। मोबाइल भी नहीं लग रहा था। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मगर, रात में कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मंदिर के पास ही जंगल से शव बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें - Sanjeev Jeeva Murder: जीवा की हत्या के बाद फिरोजाबाद में बढ़ाई सुरक्षा, न्यायालय के गेटों पर हुई सघन चेकिंग

नाबालिग बेटी का मित्र है आरोपी 

सिकंदरा के थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि व्यापारी की नाबालिग बेटी की मित्रता दयालबाग निवासी प्रखर गुप्ता से है। वह 20 साल का है, 12वीं पास है। छानबीन में प्रकाश में आया है कि प्रखर ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की है। आरोपियोंं की गिरफ्तारी के लिए छह टीमों को लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से की थी शिकायत

गर्दन और पेट में किए वार

पुलिस का कहना है कि अंजलि की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। उनकी गर्दन और पेट पर गहरा घाव है। आशंका है कि अंजलि को चाकू से गोदकर मारा गया है। उनका मोबाइल नहीं मिला है। इसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed