फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra doctor cut intestines of woman during delivery case filed

लापरवाही या गलती: आगरा के डॉक्टर ने किया महिला की डिलीवरी के दौरान काट दी आंतें, दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 09 Jun 2023 01:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:24 PM IST
सार

शांति मांगलिक हाॅस्पिटल की डाॅक्टर और कर्मचारियों पर एक मरीज के घरवालों ने ये गंभीर आरोप लगाए। साथ ही उपचार नहीं करने पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया।
 

विज्ञापन
Agra doctor cut intestines of woman during delivery case filed
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में कोर्ट के आदेश पर थाना ताजगंज में शांति मांगलिक हाॅस्पिटल की डाॅक्टर अनुप्रिया सिंह और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि डाक्टर की ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से डिलीवरी के दौरान महिला मरीज की आंत कट गई। बिना आंत को जोड़े डाक्टर ने पेट में टांके लगा दिए। इससे जान को खतरा पैदा हो गया। धन की वसूली की गई। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जयपुरिया सनराइज, शमसाबाद रोड निवासी अविनाश सेंगर ने बताया कि पत्नी प्रियंका गर्भवती थीं। वो उन्हें 21 मई 2022 को शांति मांगलिक हाॅस्पिटल में रुटीन चेकअप के लिए ले गए थे। डाॅ. अनुप्रिया सिंह ने देखने के बाद एक दिन के लिए पत्नी को एडमिट कर लिया। तब पत्नी की स्थिति सामान्य थी। आरोप है कि डाॅ. अनुप्रिया सिंह ने इंजेक्शन और दवाएं दीं, जिससे पत्नी की हालत बिगड़ गई। दो दिन बाद भी सुधार नहीं हुआ। डाॅक्टर ने दो बार अल्ट्रासाउंड कराया। कहा कि गर्भ में साढ़े सात माह के जुड़वा बच्चे हैं। दवाओं का गलत असर हो गया है। ऑपरेशन करना पड़ेगा। अगर, ऐसा नहीं करेंगे तो जच्चा-बच्चा की जान का खतरा है। अपनी बच्ची के जन्मदिन में जाने की कहकर जल्दी आपरेशन का दबाव बनाया। 25 हजार रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा की पहली फ्लैटेड फैक्टरी: उद्घोषणा के दो घंटे में 32 उद्यमियों ने कराई बुकिंग, दिखी गजब की उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन

 संक्रमण की वजह से निकालनी पड़ी पित्त की थैली

अविनाश सेंगर का आरोप है कि लापरवाही और उतावलेपन से किए आपरेशन के दौरान डाॅक्टर ने पत्नी की आंतों में ब्लेड से कट लगा दिया। इससे उसे अधिक पीड़ा हुई। मगर, डाक्टर ने आंतों के कट को खुला छोड़कर पेट में टांके लगा दिए। ऑपरेशन के 60 हजार रुपये लिए गए। 1.25 लाख रुपये हाॅस्पिटल खर्च के लिए। पत्नी की तकलीफ ठीक नहीं होने पर उन्होंने रवि हाॅस्पिटल में दिखाया। अस्पताल के डाॅक्टर ने शल्य चिकित्सा में हुई लापरवाही से तकलीफ की बात बताई। घाव से पत्नी के पेट में संक्रमण हो गया। पित्त की थैली संक्रमित हो गई। उन्होंने अन्य डाॅक्टर को दिखाया। उन्होंने ऑपरेशन किया। पित्त की थैली को निकाल दिया। इस वजह से पत्नी मामूली कामकाज करने में भी असमर्थ है। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed