{"_id":"6679d6eea2888e70f80eb784","slug":"childs-family-is-in-fear-of-bullies-does-not-want-action-kasganj-news-c-175-1-mt11003-117049-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दबंगों की दहशत में है बच्चे का परिवार, नहीं चाहता कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दबंगों की दहशत में है बच्चे का परिवार, नहीं चाहता कार्रवाई
Tue, 25 Jun 2024 01:58 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव वाहिदपुर माफी में दबंगों द्वारा दो बच्चों का सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाने के मामले में एक बच्चे का परिवार दहशत में है।
क्रूरता होने के बाद भी वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर रहा है, जबकि दूसरे परिवार ने तहरीर दी है। पीड़ितों में से एक बच्चे की उम्र करीब 15 वर्ष है, आर्थिक स्थिति बेहतर न होने के कारण पढ़ाई भी छोड़ दी है। इस किशोर की मां ने ही मुकदमा दर्ज कराया है।
जबकि दूसरे बालक जिसकी उम्र मात्र 10 वर्ष है, वह कक्षा तीन में पढ़ रहा था। उसने भी पढ़ाई छोड़ दी है, उसका परिवार इस मामले में दबंगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं चाहता है। पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उनके पति बीते काफी समय से बीमार चल रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी खराब है। इस मुकदमाबाजी का खर्च ही कहां से आ सकेगा, कौन भागदौड़ करेगा, कौन पैरवी करेगा, इसके पापा की तो तबियत ही खराब रहती है।