फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child Dies of Snakebite Saint and Murdered New Update in Premanand Maharaj Disciple Death Case

बड़ी खबरें: सांप के डसने से मासूम की गई जान, एटा में संत की हत्या; प्रेमानंद के शिष्य की मौत में नया मोड़!

Thu, 01 Oct 2026 04:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 01 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्र में आज कई बड़े और सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आए, जिनमें सांप के डसने से मासूम की मौत और एटा में साधु की हत्या शामिल है। आगरा में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, जबकि वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत की जांच में नए सवाल सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
Child Dies of Snakebite Saint and Murdered New Update in Premanand Maharaj Disciple Death Case
ब्रज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और उसके पास के जिलों से अपराध और रहस्य से जुड़ी कई सनसनीखेज खबरें सामने आई हैं। फिरोजाबाद में सांप के डसने से एक मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां का इलाज जारी है। एटा में एक साधु की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई और पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आगरा में खेत में सो रहे एक हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मथुरा में एक आश्रम से जुड़े युवक की मौत के मामले में पुलिस आश्रम की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठा रही है। वहीं, आगरा में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या कर शव जलाने और अस्थियां यमुना में बहाने का आरोप है।
विज्ञापन

 

1- घर में सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा: अस्पताल में मासूम की माैत, परिवार में मची चीखपुकार; महिला का जारी इलाज
फिरोजाबाद के पचोखरा में बुधवार रात सांप के डसने से मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर इकलौते बेटे को आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मां का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

2- एटा में साधु की हत्या: ईंट से कूचकर उतारा माैत के घाट, मंदिर में मिली खून से सनी लाश; हिरासत में आरोपी
एटा के निधौली कलां क्षेत्र में मंदिर में साधु का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जांच में जुटी है। एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है...पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3- आगरा में सनसनीखेज वारदात: खेत में चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चारपाई पर मिली लाश
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव कछपुरा में बुधवार रात खेत पर चारपाई पर सो रहे हिस्ट्रीशीटर की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने चारपाई पर खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया....पढ़ें पूरी खबर
 

4- कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?: दो घंटे बाद पुलिस को क्यों मिली थी सूचना, पुलिस के सामने नए सवाल
मथुरा के वृंदावन के वराह घाट मार्ग स्थित गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, आश्रम की आंतरिक व्यवस्था पुलिस के लिए नए सवाल खड़े कर रही है...पढ़ें पूरी खबर 
 

5- यूपी में पत्नी का कत्ल कर जला दी लाश: यमुना में बहा दीं अस्थियां, कई बार देखी थी दृश्यम मूवी, फिर किया ये नाटक
आगरा के अछनेरा थाना इलाके में एक वारदात ने पति-पत्नी के रिश्ते को झकझोर दिया। गांव कुकथला में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव को घर के पीछे बने टिनशेड में मंगलवार को शाम को जलाने का आरोप पति पर लगा है...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed