Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhalesar- Campus-emerges-winner-in-inter-college-womens-handball-competition

Agra News: अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में छलेसर कैंपस विजेता

Tue, 03 Nov 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Chhalesar- Campus-emerges-winner-in-inter-college-womens-handball-competition
बीवीआईआर बिचपुरी केंपस में हुई हेंडबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी।
बिचपुरी। बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट (बीवीआरआई) बिचपुरी में सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतर महाविद्यालय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के छलेसर कैंपस की टीम विजेता और आरबीएस कॉलेज आगरा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सीमा भदौरिया और आयोजन सचिव प्रो. सुनील बाबू चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सात महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें मेजबान बीवीआरआई बिचपुरी, आरबीएस कॉलेज आगरा, नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव (मैनपुरी), सेंट जॉन्स कॉलेज आगरा, छलेसर कैंपस, कृष्णा कॉलेज आगरा और मनोरमा इंस्टीट्यूट आगरा की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश सिंह सक्सेना ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। विशिष्ट अतिथि प्रो. रणवीर सिंह नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव रहे। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी प्रो. जसवीर सिंह (बीएसए कॉलेज मथुरा) ने निभाई। चयनकर्ता के रूप में डॉ. रुचि श्रीवास्तव (आरबीएस कॉलेज आगरा) और डॉ. अनिल बघेल (एके कॉलेज शिकोहाबाद) रहे। हैंडबॉल संघ आगरा के भूपेंद्र और हरीश ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. सिंधुजा चौहान, तेजराज सिंह हाड़ा, डॉ. महेश फौजदार, प्रो. आशुतोष भंडारी, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मी रानी, ललित नरवार, प्रो. एनके सिंह, प्रो. पीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed