{"_id":"6ab00e65d218e2b16b0b4761","slug":"cheetah-mobile-constable-on-patrol-dies-in-road-accident-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गश्त पर निकले चीता मोबाइल को वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत; साथी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गश्त पर निकले चीता मोबाइल को वाहन ने मारी टक्कर, सिपाही की मौत; साथी गंभीर घायल
Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
सार
चीता मोबाइल दोनों सिपाही शनिवार देर रात करीब तीन बजे उजरई की तरफ से गश्त करते हुए लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फाेटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के उजरई गांव के पास शनिवार देर रात गश्त पर निकले चीता मोबाइल सवार पुलिसकर्मियों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
खंदौली थाने में तैनात सिपाही हर्ष तोमर और हरीश शर्मा की शनिवार शाम चीता मोबाइल पर ड्यूटी लगी थी। दोनों सिपाही रात में यूजीसी के नए कानून का विरोध कर रहे लोगों को नोटिस तामील कराने का काम मिला था। शनिवार देर रात करीब तीन बजे जब दोनों उजरई की तरफ से गश्त करते हुए लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
मृतक सिपाही हर्ष तोमर मूल रूप से मेरठ शहर के थाना पल्लवपुरम निवासी कुलदीप तोमर के बेटे थे। वर्ष 2021 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए और पिछले दो वर्षों से खंदौली थाने में तैनात थे। वह थाना एत्माद्दौला की फाउंड्री नगर चौकी में भी सेवाएं दे चुके थे। घायल सिपाही हरीश शर्मा ढाई साल से खंदौली थाने में तैनात हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर मृतक सिपाही के परिजन आ गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सिपाही के पार्थिव शरीर को लाया गया। पुलिस अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
सिपाही गश्त कर रहे थे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन और चालक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। -आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन