फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chaupal Cunduct By Amar Ujala Agra Problems Mentioned Hope To Solution

चौपाल में बताई समस्याएं तो जागी समाधान की उम्मीद, लोगों ने की अफसरों से सीधे बात

Sat, 18 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Jan 2020 12:07 AM IST
सार

- सफाई, सीवर की शिकायतों का दो दिन के अंदर समाधान, निर्माण से जुड़ी समस्यायें भी होंगी दूर
 

विज्ञापन
Chaupal Cunduct By Amar Ujala Agra Problems Mentioned Hope To Solution
एसपी सिटी को क्षेत्र की समस्याएं बताते स्थानीय नागरिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कॉलोनी से कभी नगर निगम तो कभी जलकल विभाग की दौड़ लगाते लगाते परेशान हो चुके लोगों की शिकायतें, समस्यायें दूर कराने के लिए अमर उजाला ने चौपाल के जरिए पहल की। सेक्टर 9 कैंप कार्यालय में शुक्रवार दोपहर लगाई गई चौपाल में नगर निगम, जलकल विभाग, पुलिस के अधिकारी पहुंचे, जिन्हें लोगों ने 84 से ज्यादा समस्याएं बताईं तो मौके पर ही कई शिकायतों का निदान करा दिया गया। अफसरों से सीधे बात कर लोगों में समस्याएं दूर होने की उम्मीद जागी। आवास विकास में 70 फीसदी शिकायतें सीवर लाइन के चोक होने की मिलीं।
विज्ञापन

 
केस-1
सेक्टर 6-सी के हेमंत वर्मा, उदय चाहर ने 618 नंबर वाली गली, दिव्या कुशवाह, सौम्या, गीता शर्मा, प्रियंका, स्वाति शर्मा, शिवानी ने 817 नंबर गली में सीवर लाइन चोक होने की शिकायत की। इन सेक्टरों से महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आईं और उन्हें सीवर में गिरने से लगी चोटों को अधिकारियों को दिखाया। घरों के सामने एक सीवर भरने से स्वास्थ्य की समस्याएं बताईं। 
विज्ञापन


ये किया निदान
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस सिंह ने दोनों गलियों में सक्शन कम जेटिंग मशीन से दो दिन में सफाई का भरोसा दिया। जूनियर इंजीनियर पूनम ने बताया कि सेक्टर 6 सी में गलियों के निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए हैं। स्वीकृत होने पर काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chaupal Cunduct By Amar Ujala Agra Problems Mentioned Hope To Solution
एसपी सिटी को क्षेत्र की समस्याएं बतातीं पार्षद - फोटो : अमर उजाला
केस-2
सेक्टर 9 के पवन शर्मा समेत 10 लोग नाला सफाई कराने और जगह-जगह से टूटने पर मरम्मत की मांग को लेकर आए। मुख्य मार्ग पर जलभराव की शिकायत और नाले के टूटे होने की शिकायतें लंबे समय से कर रहे हैं। इन सभी ने नगर निगम में चार बार प्रार्थना पत्र देने के बाद भी काम न होने पर कड़ी नाराजगी जताई 

ये किया निदान
जूनियर इंजीनियर पूनम कुमारी ने इनसे कहा कि नाले की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव ने कहा कि बारिश बंद होते ही नाले की सफाई हो जाएगी। लोग भी सहयोेग करें, नाले में कूड़ा, पॉलिथीन न फेंकें

केस-3
सेक्टर 2-सी के राम स्वरूप नीरज ने पार्क में सीवर का पानी भर जाने से पार्क के उपयोग में न होने की शिकायत की। उनके साथ सेक्टर 6 ए के संजय वर्मा, समय सिंह, किशन कुमार, महेश दीक्षित ने भी पार्क में बाउंड्री, सुंदरीकरण, सेक्टर 6 बी के मनोज कुमार, रमाकांत ने पार्क क्षतिग्रस्त होने, सड़कें न होनेे की शिकायतें की 

ये किया निदान
जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस सिंह, जूनियर इंजीनियर अनूप सूद ने सीवर लाइन की सफाई और पार्क में भरे सीवर को निकलवाने के लिए चौपाल से ही निर्देश दिए। सेक्टर 16 में पार्क में निर्माण कार्य, सड़कों के निर्माण पर जेई सोमेश गर्ग ने कहा कि एस्टीमेट बनाए जा चुके हैं। 

केस - 4 
सेक्टर नौ के राजीव ने कहा कि आवास विकास में नो एंट्री में भारी वाहन आ रहे हैं, चौकी है लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही। सेक्टर 11 की प्रेमलता मिश्रा ने कहा कि मनचले पार्क के पास खड़े रहते हैं। रात में पुलिस गश्त के लिए कभी कभार आती है। 

ये किया निदान 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने चौपाल से ही चौकी इंचार्ज को फोन पर निर्देश दिए कि नो एंट्री में भारी वाहन आने पर उसे सीज कर दिया जाए, वरना तुम्हारे खिलाफ एक्शन होगा। उन्होंने कहा कि गश्त तेज की गई है। गश्त का नया प्लान बन रहा है। हर कॉलोनी में दो कांस्टेबल न केवल गश्त करेंगे बल्कि लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। मनचलों की धरपकड़ करवाई जाएगी। वह उसके लिए अपनी टीम भेजेंगे। 

सीवर लाइनों के चोक होने से पार्षदों की मुश्किलें ज्यादा
सीवर लाइन चोक होने से मेरे वार्ड में लोग मकान बेचकर पलायन को मजबूर हैं। हमारे पास सबसे ज्यादा शिकायतें सीवर की आती हैं। हम जलकल विभाग और निजी कंपनी वीए टेक वबाग के बीच झूल रहे हैं। कैसे भी हो, मेयर साहब इसका स्थायी निदान कराएं - सुषमा जैन, पार्षद, आवास विकास पश्चिमी

हमारे वार्ड की सड़कें और पार्क सीवर लाइन के कारण बर्बाद हो चुके हैं। सड़कों, गलियों में जलभराव की वजह सीवर चोक होना है। इनके अस्थायी समाधान ही किए जाते रहे हैं। जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक लोग और हम परेशान रहेंगे - कल्पना सिकरवार, पार्षद, आवास विकास दक्षिणी

ये भी आईं शिकायतें
सेक्टर 4 में रेनू यादव ने सीवर लाइन चोक होने पर सफाई न होने की शिकायत की
सेक्टर 11 ए की प्रेमलता ने गली में कूड़ा न लेने आने, सफाई सुधारने की मांग की
सेक्टर 3 की ममता जैन पार्क की सफाई और ताला खुलवाने की मांग को लेकर आईं
सेक्टर 10 में एसएस मिश्रा ने नाला बंद होने और पुलिया टूटी होने का मामला उठाया
सेक्टर 9 के ओएस क पूर ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन न होने की बात की
सेक्टर 9 के हेमकृष्ण अग्रवाल नाला सफाई, झाड़ू न लगने की शिकायत की
सेक्टर 16 के डॉ. योगेश शर्मा ने सीवर लाइन के ऊपर मार्केट बनाने की शिकायत की
सेक्टर 9 में घनश्याम वार्ष्णेय ने सड़क से डलावघर हटाने की मांग की

इन अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता आरएस सिंह, अवर अभियंता अनूप सूद, नगर निगम के अवर अभियंता सोमेश गर्ग, पूनम कुमारी, सेनेटरी इंस्पेक्टर संजीव यादव, राघवेंद्र सिंह, पार्षद सुषमा जैन, पार्षद कल्पना सिकरवार ने लोगों की शिकायतें सुनीं।
- सफाई, सीवर की शिकायतों का दो दिन के अंदर समाधान, निर्माण से जुड़ी समस्यायें भी होंगी दूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed