फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   charm of the history-sheeter reached jail as a guest welcomed like VIP officers made him wear patta

हिस्ट्रीशीटर का ऐसा जलवा: जेल के कार्यक्रम में पहुंचा...गले में पटका और ऐसा अंदाज; फोटो हुए वायरल

Sun, 11 Aug 2024 09:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 09:12 AM IST
सार

आगरा जिला जेल में हिस्ट्रीशीटर का जलवा देख सभी हैरान रह गए। वो वीआईपी की तरह वहां आया। गले में पटका पहने हुए था। इस दौरान जो फोटो खींचीं गईं, वो वायरल हो रही हैं। 
 

विज्ञापन
charm of the history-sheeter reached jail as a guest welcomed like VIP officers made him wear patta
हिस्ट्रीशीटर का ऐसा जलवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिला जेल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल पहुंच गया। उसके गले में पटका  था इस दौरान उसने जेल अधिकारी को स्मृति चिह्न दिया। शनिवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर सफाई दी जा रही है। कहा जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी नहीं थी। मामले में विभागीय स्तर पर जांच हो सकती है।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि भारतीय हिंदू सेवा ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष राखी अग्रवाल की ओर से हरियाली तीज से पहले धार्मिक आयोजन की अनुमति मांगी गई थी। बंदियों के उत्थान के लिए यह आयोजन करने का आग्रह किया। इस पर अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम में मंडली के साथ ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोग शामिल होने आए थे। इनमें कौन-कौन था? इस बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। ट्रस्ट पंजीकृत है।
विज्ञापन


 

अधिकारियों से बढ़ा रहा नजदीकी
चर्चा है कि मनोज अग्रवाल जेल में समाजसेवी बनकर जाता था। इससे उसकी नजदीकियां अधिकारियों के साथ बढ़ गईं। कार्यक्रम के दौरान उसको जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पटका भी पहनाया। स्मृति चिह्न भी दिया। इस दौरान मोबाइल से फोटो भी खींचे गए। अब यह वायरल हो रहे हैं।

 

बृज विहार चौकी के बोर्ड में नाम
थाना कमला नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मनोज अग्रवाल का नाम बृज विहार चौकी की हिस्ट्रीशीट संख्या 1-बी में दर्ज है। उसका बोर्ड में पांचवें नंबर पर नाम है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 में एक महिला ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। जमीन के नकली कागजात लगाकर बैंक से लोन लेने का आरोप था। कई और लोग भी नामजद किए गए। बैंक कर्मी भी शामिल थे। वह जेल भी भेजा गया था। इसके अलावा भी मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में उसने सुल्तानगंज पुलिया पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता की थी। खुद को पुलिस बूथ में बंद कर लिया था। एक पार्टी भी जॉइन कर ली थी।

 
विज्ञापन

नेता और अधिकारियों के साथ फोटो
बताया गया कि मनोज अग्रवाल के फोटो स्थानीय स्तर पर कुछ जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारियों के साथ भी हैं। इन्हें वो अपने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के एकाउंट पर शेयर भी करता है। जेल अधिकारियों के बाद यह फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
 

चली गई थी एक थानाध्यक्ष की कुर्सी
हाल ही में हिस्ट्रीशीटर के साथ थानाध्यक्ष की फोटो वायरल हुई थी। थाना निबोहरा का चार्ज एसओ मोहित शर्मा को मिला था। इस पर हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र मामला लेकर स्वागत करने पहुंचा था। माला पहनाते हुए खिंचाई फोटो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गई थी। हिस्ट्रीशीटर पुराने थाना प्रभारी की विदाई पार्टी में भी शामिल हुआ था। मामले में थानाध्यक्ष को हटा दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed